न्यूज़भारत

किंग कोहली के बर्थडे पर 8वां मैच जीतकर साउथ अफ्रीका को धूल चटाएगी टीम इंडिया, आंकड़े तो ये ही बताते है

खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन भारत वर्ल्डकप 2023 में अपना 8वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से खेल रहा है। विराट का जन्मदिन और टीम इंडिया के की जीत की गारंटी ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। आंकड़े बताते है कि जब-जब विराट कोहली अपने जन्मदिन पर कोई मुकाबला खेलते हैं तब भारत जरूर मैच जीतता है। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी विराट का ये खास रिकॉर्ड जरूर बरकरार रहेगा। इस मैच में अच्छा प्रर्दशन कर विराट अपने जन्मदिन को यादगार बना सकते हैं। बात करें वर्ल्डकप की तो भारत अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है।

फैंस को चाहिए 49वां शतक

इस वर्ल्डकप में शानदार फार्म में चल रहे विराट कोहली के पास वनडे इंटरनेशल में 49वां शतक बनाने का पूरा मौका रहेगा। वर्ल्डकप के 7 मैचों में विराट 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवे नंबर पर है। इस टूर्नामेंट में विराट एक शतक और दो अर्धशतक बना चुके हैं। इसके अलावा विराट दो बार अपने शतक से चूक भी चुके हैं। तो इस बार विराट के पास शतक बनाने का बेहतर मौका है।

टीम इंडिया की शानदार शुरूआत

ईडन गार्डन्स में खेल जा रहे इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरूआत दिलाई है। दोनों ओपनर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। ईडन गार्डन्स पर होने वाले मैच में भी साउथ अफ्रीका पर भारत की जीत पक्की लग रही है हालांकि, ये उतना आसान नहीं है. क्योंकि मौजूदा वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीकी टीम ने जिस तरह की क्रिकेट की नुमाइश अब तक की है, उससे साफ है कि ये चुनौती टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी रहने वाली है। दोनों ही पॉइंट्स टेबल में टॉप की दो टीमें हैं। फिलहाल भारत अपने दो विकेट गंवा चुका है और क्रीज पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 745

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *