न्यूज़भारतमनोरंजन

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद इस लड़की के साथ दिखे कपूर खानदान के चिराग, इतने साल रहे थे साथ

खबर टीम इंडिया की। राज कपूर के नाती और करीना के कजिन आदर जैन का नाम आपने कई बार सुना होगा। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले आदर एक बार फिर चर्चा में हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के घर दिवाली पार्टी में आदर अपने अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान आदर अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए। दोनों एक साथ पार्टी में पहुंचे और पूरे वक्त तक एक-दूसरे का हाथ थामे रहे। इसके अलावा करीना कपूर के घर कई सेलिब्रिटीज का जमावड़ा भी देखने मिला। आपको बता दें कि करीना कपूर हर साल अपने घर पर दिवाली पार्टी होस्ट करती हैं।

हाल ही में तारा सुतारिया से हुआ है ब्रेकअप

4 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद हाल ही में आदर का ब्रेकअप एक्ट्रेस तारा सुतारिया से हुआ है। हालांकि दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की पर अक्सर पार्टीज में साथ नजर आते थे। दोनों की पहली मुलाकात भी एक दिवाली पार्टी पर हुई थी। पिछले साल सितंबर में दोनों पेरिस वेकेशन पर भी गए थे। इसके अलावा तारा ने एक बार आदर के बर्थडे पर उनके साथ एक फोटो शेयर की थी। कैप्शन में लिखा था- कभी तेरा कभी मेरा कभी हमारा! हैप्पी बर्थडे टू माय फेवरेट पर्सन। तारा ने हाल ही में यह कन्फर्म किया है वो सिंगल है। एक इंटरव्यू में तारा ने बताया कि आदर के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है। आपको बता दें कि कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त की तरह रहेंगे।

कौन हैं आदर जैन?

आदर, राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे हैं। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के नाते उनका रुझान भी हमेशा फिल्मों की तरफ रहा और एक्टिंग की ही करियर ऑप्शन के तौर पर चुना। उन्होंने 2017 में कैदी बैंड के साथ आदर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो फिल्म मोगुल और हैलो चार्ली में भी दिखे। हालांकि तीनों ही फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं।

Related Posts

1 of 792

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *