न्यूज़

बच्चों संग पीएम मोदी की ये केमिस्ट्री देखी क्या, बड़े मजे से पीएम ने दिखाया जादू

उमाकांत त्रिपाठी। हाल ही में प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी ने एक परिवार से मुलाकात की। इस परिवार के दो बच्चे भी पीएम से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान पीएम ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे वह बड़े मजे से बच्चों के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री कभी अपने माथे पर सिक्का लगाकर बच्चों को जादू दिखाते, तो कभी सिक्के को बच्चों के माथे पर लगाते। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- “मेरे युवा दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल!” सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

जब पीएम ने माथे पर चिपकाया सिक्का

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पीएम मोदी ने एक परिवार से मुलाकात की थी। परिवार के साथ दो बच्चे भी पीएम से मिलने पहुंचे थे। पीएम मोदी ने बच्चों को खुश करने के लिए उनके साथ खेलना शुरू किया। पीएम ने पहले दोनों बच्चों का सिर पकड़कर टकराना शुरू कर दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने माथे पर सिक्का चिपकाने की ट्रिक भी समझाई। वैसे सभी को ही पता है कि मोदी को बच्चों से अलग लगाव है। आए दिन वह बच्चों के साथ मस्ती करते या उन्हें बढ़ावा देते नजर आते हैं। हालांकि, इस बार उनका अंदाज पहले से काफी अलग रहा। इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘विपक्ष के साथ खेलने के बाद अब मोदी जी बच्चों के साथ खेल रहे हैं।’ एक ने लिखा, ‘वह सबके साथ बहुत अच्छे हैं.. चाहे उम्र कोई भी हो। जैसे एक बच्चा बच्चों के साथ, और एक बुद्धिमान व्यक्ति बुजुर्गों के साथ।

पहले भी बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे हैं पीएम

दिल तो बच्चा है जी. बच्चों के साथ हर कोई बच्चे जैसा बिहेव करने लगता हैं। पीएम मोदी भी अक्सर बच्चों से मिलने के दौरान उन्हीं तरह दिखने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब पीएम मोदी ने बच्चों को अपना समय दिया हो। वह पहले भी कई बार बच्चों के साथ शरारत और मस्ती करते देखे गए हैं। इसी साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन साल पूरे होने के अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी बच्चों से मिले थे। बच्चों के साथ तस्वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा था कि मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल! इनकी ऊर्जा और उत्साह से मन उमंग से भर जाता है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *