न्यूज़भारतमनोरंजन

मलाइका अरोड़ा के एक्सपोजिंग लुक ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, कातिल लुक ने फैंस को बनाया दीवाना

खबर टीम इंडिया की। अक्सर अपनी फोटोज से आग लगाने वाली बॉलीवुड की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक और कातिल लुक सामने आया है। सोशल मीडिया पर मलाइका ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिन फोटोज में वो बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इन फोटोज को देखकर जहां एक तरफ फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम भारत के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए सेमीफाइनल को इंजॉय किया और कई हस्तियों से मुलाकात भी की। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने डेविड बेकहम के लिए एक पार्टी भी ऑर्गनाइज की थी, जिसे सोनम कपूर ने होस्ट किया था। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी शिरकत की थी। मलाइका की ये तस्वीरें इसी पार्टी के दौरान की है।

मलाइका के लुक ने लगाई आग

इस पार्टी में अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची मलाइका ने भी डेविड बेकहम से मुलाकात की थी। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर इंग्लिश फुटबॉलर डेविड बेकहम के साथ की फोटो शेयर की। इस फोटो में एक्ट्रेस के साथ बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नजर आए। ये फोटो एक्ट्रेस ने जैसे ही शेयर की तो उनके लुक के चर्चे हर तरफ होने लगे। इन फोटोज में मलाइका अरोड़ा इन फोटोज में ओपन व्हाइट कलर की शर्ट के साथ शॉर्ट स्कर्ट पहने दिखीं। जैसे ही ये फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई, लगातार वायरल होने लगी। लोग इसे जमकर लाइक और शेयर करने लगे। मलाइका के इस लुक को लेकर यूजर्स भी जमकर भड़क उठे। फोटो के वायरल होते ही ट्रोलर्स ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा- कुछ तो शर्म करो। वहीं दूसरे ने लिखा- क्या पहना है इसने, शर्म करो थोड़ा।

BF अर्जुन के साथ पार्टी में पहुंची थीं मलाइका

एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर एक दूसरे के साथ देखे जाते हैं। हालांकि बीच में ये न्यूज भी आई थी की दोनों का अब ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन इस पार्टी में दोनों को साथ देखकर फैंस को तसल्ली हो गई कि, ये जोड़ा अब भी एक दूसरे के साथ है। इस पार्टी में मलाइका ने सबसे ज्यादा क्सपोजिंग टी शर्ट पहनी थी, जिसके चलते कैमरे में सब कुछ कैद हो रहा था। बहरहाल ये पहली बार नहीं है जब मलाइका ने इस तरह के कपड़े पहने हो। अक्सर उन्हें अपने कपड़ो की वजह से जमकर ट्रोल किया जाता रहा है।

 

Related Posts

1 of 789

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *