खबर टीम इंडिया की। सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई से शुरूआत की थी। सलमान खान और कटरीना कैफ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ते तीन दिनों में बंपर कमाई की थी। लेकिन अब फिल्म की रफ्तार सुस्त होती जा रही है। रिलीज के पांच दिन बाद तक ये फिल्म 200 करोड़ कमाने में भी तरस गई है। मंगलवार को फिल्म की कमाई में 25% से कम ही गिरावट आई, ‘टाइगर 3’ ने इस दिन भारत में 44.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। लेकिन चौथे दिन सलमान की फिल्म को पहली बार बड़ी गिरावट देखने को मिली और बुधवार को इसकी कमाई 21 करोड़ से थोड़ी ही ज्यादा रही। 4 दिन में ‘टाइगर 3’ की कमाई 169 करोड़ रुपये ही पहुंच सकी।
धीमी हुई टाइगर की रफ्तार
12 नवंबर को ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के बाद अब टाइगर 3 का दिवाली जश्न अब फीका पड़ता दिख रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि गुरुवार को भी फिल्म के कलेक्शन में कमी जारी रही और 5वें दिन फिल्म ने 18 करोड़ रुपये के करीब ही कमाए हैं। 5 दिन में ‘टाइगर 3’ का नेट इंडिया कलेक्शन 187 करोड़ रुपये के करीब ही पहुंच सका है। आपको बता दें कि ‘टाइगर 3’ यश राज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्म है, इसका रिपोर्टेड बजट 300 करोड़ बताया गया है। शुरूआती तीन दिन के आंकड़ो की बात करें तो ये फिल्म शाहरुख खान की ‘जवान’ की कमाई का रिकार्ड नहीं तोड़ पाई थी। ट्रेड एनेलिस्ट की मानें तो ये फिल्म दिवाली की जगह गर शुक्रवार को रिलीज हुई होती तो आंकड़े आज कुछ और होते। बहरहाल सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी।
सलमान-कैट ने फिल्म में किया जबरदस्त एक्शन
‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ ने जमकर एक्शन और स्टंट सीक्वेंस किए हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में धमाल मचा चुकी है। टाइगर 3 अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो बेशक ये सलमान और कटरीना के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी विलन के रोल में हैं। मनीष शर्मा निर्देशित ‘टाइगर 3’ यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फ्रेंचाइजी फिल्मों की पांचवीं किश्त है। सलमान-कटरीना की फिल्म को लोग त्योहार की तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं, थिएटर्स में जश्न जैसा माहौल बन चुका है। टाइगर ने लोगों को सीट्स से खड़े होकर डांस करने पर मजबूर कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो फैंस को क्रेजी कर रहा है, टाइगर 3 कुल-मिलाकर एक धमाकेदार एंटरटेनर फिल्म है।














