क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

अहमदाबाद में कभी नहीं हारती टीम इंडिया, क्या बोले कंगारू कप्तान पैट कमिंस; फाइनल देखने वालों की जेब पर पड़ेगा मोटा खर्च

खबर टीम इंडिया की। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होने का गौरव अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम है। खास बात यह है कि टीम इंडिया कभी भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कभी भी कोई मैच नहीं हारी है। कुल मिलाकर टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप के 3 मैच इस वेन्यू पर खेले हैं, इन तीनों में ही टीम इंडिया को जीत मिली है। उधर फाइनल से पहले आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का बड़ा बयान सामने आया है। पैट कमिंस ने इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 फाइनल से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खिताबी जंग में उनकी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा और कोई नहीं बल्कि मोहम्मद शमी साबित हो सकते हैं। शमी इस वर्ल्ड कप में गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। शुरुआती चार मैचों में भले ही उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला हो, मगर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद जब से उन्होंने टीम में एंट्री ली है तब से वह बल्लेबाजों के लिए काल बने हुए हैं। शमी ने अभी तक खेले 6 मुकाबलों में टूर्नामेंट में सबसे अधिक 23 विकेट लिए हैं।

फाइनल देखने जाने वालों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

इस फाइनल को देखने के लिए अहमदाबाद भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जो की अहमदाबाद से सब से अधिक नज़दीक है, यहां से अहमदाबाद जाने-आने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मध्य रेलवे द्वारा क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अहमदाबाद तक एक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। विश्व कप स्पेशल ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, ठाणे, वसई रोड, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद पर स्टॉपेज लेगी। देश में क्रिकेट का महाकुंभ पिछले महीने शुरू हुआ था जहां पर विश्व कप जीतने के लिए 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। पूरे विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद आला रहा है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है और कल क्रिकेट के महाकुंभ का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

80000 रुपये का हुआ अहमदाबाद का फ्लाइट का टिकट

वर्ल्डकप फाइनल का खुमार लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। फाइनल से पहले जहां अहमदाबाद के होटल फुल हैं, तो वहीं हवाई किराए में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली से अहमदाबाद के लिए हवाई टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। 19 नवंबर के लिए तमाम एयरलाइंस के फ्लाइट टिकट के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। IndiGo का दिल्ली से अहमदाबाद तक का रिटर्न एयर टिकट 79,761 रुपये है। इंडिगो बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए दोनों तरफ का हवाई टिकट 57,431 रुपये और 59,431 रुपये में पेश कर रहा है।

Related Posts

1 of 820

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *