न्यूज़भारतहेडलाइंस

वर्ल्डकप के फाइनल में टीम इंडिया को चीयर करेंगे पीएम मोदी, अहमदाबाद में बढ़ाएंगे टीम इंडिया का हौसला

उमाकांत त्रिपाठी। गुजरात के अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार यानी कल खेला जाएगा। कई बड़ी हस्तियों समेत पीएम मोदी भी ये मुकाबला देखने पहुंचेंगे। पीएम यहां टीम इंडिया की हौसलाअफजाई करने पहुंचेंगे। इस दौरान दो से तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहने वाले हैं। पीएम मोदी रविवार शाम 4.30 से 5 बजे के करीब अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री को इससे पहले राजस्थान के तारानगर और झुंझुनूं में सभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह राजस्थान में पहले सभा करेंगे और फिर गुजरात के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे के बाद किसी भी समय पीएम वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए ‘नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम’ पहुंच सकते हैं।

मिक जैगर की पोस्ट पर पीएम मोदी का स्वागतम जवाब

उधर हाल ही में भारत यात्रा पर पहुंचे रॉक लीजेंड और रोलिंग स्टोन्स के फ्रंटमैन मिक जैगर ने भारत से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर की। अपनी यात्रा के दौरान मिक जैगर कोलकाता भी पहुंचे थे। उन्होंने भारत को धन्यवाद देते हुए हिंदी में एक नोट एक्स पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा- धन्यवाद और नमस्ते भारत। रोज के कामों से दूर; इधर आकर मुझे बड़ी ख़ुशी हुई. आप सबको बहुत प्यार के साथ, मिक। पीएम मोदी ने इस ट्वीट कर रिट्वीट करते हुए कहा, ‘आप हमेशा वह नहीं पा सकते जो आप चाहते हैं’, लेकिन भारत साधकों से भरी हुई भूमि है। जो सभी को सांत्वना और ‘संतुष्टि’ प्रदान करती है. यह जानकर खुशी हुई कि आपको यहां के लोगों और संस्कृति के बीच खुशी मिली, आते रहिए।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *