खबर टीम इंडिया की। बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हीरोज में से एक कार्तिक आर्यन एक बार फिर सुर्खियों में है। इसकी वजह हाल ही में सामने आया उनका एक इंटरव्यू है, जिसमें उन्होंने अपनी मां माला तिवारी से जुड़े कई किस्से शेयर किए हैं। भूलभुलैया 2 स्टार कार्तिक आर्यन ने हाल ही में बताया कि उनकी मां उनके सारे लेन देन को संभालती हैं और उन्हें पॉकेट मनी मिलती है, जो उनकी मां उन्हें देती हैं।

कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज फिल्मों में सत्यप्रेम की कथा और भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। उनकी एक फिल्म की फीस भी करोड़ो में है, इसके बावजूद कार्तिक आर्यन अपनी मर्जी से एक कार तक नहीं खरीद सकते हैं। अगर उन्हें कार लेनी भी हो तो इसके लिए उन्हें अपनी मां से परमिशन लेनी होगी। उनके पैसों से जुड़े सारे लेन देन और बैंकिंग का काम उनकी मां ही संभालती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि-मैं अपने जन्मदिन पर एक कार खरीदना चाहता था, लेकिन मम्मी ने यह कहकर मना कर दिया कि पैसे नहीं हैं। उन्होने कहा कि शायद अगले साल या कुछ समय बाद, लेकिन अभी नहीं ले सकते। मुझे तो ये भी नहीं पता कि कैसे चेक करू (अकाउंट के पैसे) मुझे नहीं पता अकाउंट कौन सा है।

इस दौरान कार्तिक ने कहा कभी कभी मुझे गुस्सा भी आ जाता है कि आप (मां) मुझे किसी भी चीज में कुछ भी खरीदने की इजाजत नहीं देतीं। उन्होंने बताया कि ये सिर्फ कार को लेकर नहीं है, ये तो छोटी से छोटी चीज के लिए है, जैसे की मेरा रेस्टोरेंट का बिल। अगर मेरा बिल ज्यादा होता है तो वो सवाल करती हैं- अगर तुम डाइट पर हो तो तुमने इतना खाना कैसे खा लिया? हालांकि इन सबके बावजूद कार्तिक आर्यन को अपनी मां पर बहुत ज्यादा प्राउड है। उन्होंने कहा कि- वो नहीं चाहती की मैं खराब हो जाऊं, उन्हें लगता है कि मैं अभी भी खराब हो सकता हूं। मैंने ऐसी जिंदगी जी है, जिसमें मैंने अपनी कमाई से ज्यादा खर्च किया है। इसलिए उन्होंने फैसला लिया कि इसको पॉकेट मनी में ही रखो, उसमें सुधरा रहेगा। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी मां से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए एक बहुत ही इमोशनल नोट लिखा और बताया कि उनकी मां ने कैंसर से जंग जीत ली है।














