न्यूज़भारतहेडलाइंस

राजस्थान में गृहमंत्री अमित शाह का तूफानी दौरा, जनता से किया वादा- भ्रष्टचारियों भेजेंगे जेल

उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ दिन का वक्त बचा है। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह का यहां तूफानी चुनावी प्रचार जारी है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। अलवर जिले के के खैरथल में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे शाह ने कहा कि- राजस्थान में यह जो चुनाव है, आप यह मत समझना की वो हमारे 4 प्रत्याशियों को विधायक बनाने का चुनाव है। यह चुनाव आने वाले दिनों में वीर भूमि राजस्थान और भारत का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। आपका एक वोट राजस्थान और भारत का भविष्य तय करने वाला है। आपका एक वोट आने वाले 2024 के चुनाव में मोदी जी को भारत का प्रधानमंत्री बनना सुनिश्चित कर देगा। हमारी सरकार में दंगे नहीं होते बल्कि दंगे करने वालों को जेल भेज दिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है कि एक बार डबल इंजन की सरकार बना दो, दंगे करने वाले राजस्थान छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाएं भी गिनाईं।

राहुल गांधी पर क्या बोले अमित शाह?

मंच से जनता को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि- इधर पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने चंद्रयान 3 लांच कर दिया, लेकिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले 15 सालों में राहुल गांधी को लांच नहीं कर पाईं हैं। गहलोत पर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि- गहलोत सरकार ने राजस्थान के 40 लाख युवाओं को धोखा दिया है। अगर राजस्थान में हमारी डबल इंजन सरकार आएगी तो हम भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे डालेंगे। इतने पेपर लीक होने के बाद भी गहलोत जी कह रहे हैं कि मुझे एक मौका और दीजिए। उन्होंने कहा ऐलान किया कि कोराना लॉकडाउन में गरीबी रेखा से नीचे की आबादी के लिए शुरू की गई मुफ्त राशन योजना 2029 तक चलेगी। शाह ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में राजस्थान में दंगा और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी।

आपके वोट से मोदी जी फिर पीएम बनेंगे

इस दौरान शाह ने कहा कि- आपका वोट सिर्फ विधायक नहीं बनाएगा, भ्रष्टाचारी सरकार को हटाएगा। आपका वोट केंद्र में मोदीजी को पीएम बनाएगा। शाह ने धारा 370 को हटाने को लेकर कहा- राहुल गांधी ने कहा था धारा 370 मत हटाओ, कश्मीर में माहौल खराब हो जाएंगा, 5 साल हो गए, किसी की कंकर चलाने की हिम्मत नहीं हुई, पूरी पुलवामा में हमले हुए, तो घर में घुसकर आतंकवाद का सफाया किया। अमित शाह ने जनता से सवाल पूछा कि, खैरथल वाले बताओ भगवान श्री राम के दर्शन करने हैं। राजस्थान में भाजपा की सरकार ला दो बारी बारी सभी को मुफ्त में अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कराएंगे। इस दौरान किशनगढ़बास प्रत्याशी रामहेत यादव, तिजारा प्रत्याशी बालकनाथ, मुंडावर प्रत्याशी मंजीत और बानसूर प्रत्याशी देवीसिंह शेखावत सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *