न्यूज़भारत

विशेष भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, लाभार्थियों से की बात

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने गृहनगर ओडिशा के दौरे पर हैं। इस दौरान वो कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधान सुंदरगढ़ पहुंचे और यहां ‘विशेष भारत संकल्प यात्रा’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सुंदरगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत कुंडुकेला जीपी में लाभार्थियों के साथ बातचीत की। प्रधान ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रदर्शनी केंद्र का दौरा भी किया।

डिजिटल इंडिया का सपना हो रहा पूरा

केंद्रीय मंत्री से बातचीत के दौरान सुंदरगढ़ की जनता बेहद उत्साहित नजर आई। इस दौरान उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि- सुंदरगढ़ का महादेव मुंडा नए भारत की भावना और जीवंत धड़कन का प्रतीक हैं। यहां के शिक्षित लोग डिजिटल लेनदेन की सुविधा को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करते हैं। पीएम का सपना डिजिटल इंडिया, और खासतौर पर यूपीआई ने पूरे देश में वित्तीय क्रांति ला दी है।

जनता को बताई पीएम मोदी की योजनाएं

इस दौरान उन्होंने कहा कि- प्रधानमंत्री आवास योजना में घर, स्वच्छ भारत योजना में शौचालय, घरों में गैस जैसी योजनाओं के साथ डीएमएफ फंड बनाकर विकसित भारत की नींव मोदी सरकार ने रखी है। उन्होंने जिरजा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत आदिवासियों के विकास और आदिवासियों के बनाए गए उत्पादों को बढ़ावा देना है। आज मिंडागारे में स्थानीय क्षेत्र के महादेव मुंडा को मोदी सरकार द्वारा भेजा गया पैसा बैंक खाते के माध्यम से मिल रहा है।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *