न्यूज़भारतहेडलाइंस

राजस्थान में गृहमंत्री अमित शाह की ताबड़तोड़ सभाएं, सीएम गहलोत को लेकर क्या बोले शाह

उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर रही है। राजस्थान के चुनावी समर में आज गृहमंत्री अमित शाह ने जैतारण में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि- अभी से तय हो गया है कि 3 दिसंबर को कांग्रेस जा रही है और भाजपा आ रही है। जैतारण प्रत्याशी अविनाश गहलोत को विजयी बनाने की अपील करते हुए अमित शाह ने मजाकिया अंदाज में कहा, मैं यहां अशोक गहलोत को जिताने नहीं, बल्कि अपने गहलोत को जिताने आया हूं। मंच पर पहुंचने का शाह का बीजेपी नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया है। शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘माता माता’ के नारों के साथ करते हुए कहा कि राजस्थान में अबकी बार बीजेपी की सरकार बनेगी। चारों और प्रदेश में बीजेपी की लहर चल रही है।

कांग्रेस जा रही है, बीजेपी आ रही है

इस दौरान अमित शाह ने राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि- अभी से तय हो गया है कि 3 दिसंबर को कांग्रेस जा रही है और बीजेपी आ रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि कांग्नेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की और राजस्थान के 40 लाख युवाओं के साथ छल किया, जबकि वहीं बीजेपी ने डरे बगैर भारतीय संस्कृति का सम्मान किया। अपने संबोधन में शाह ने कहा कि अबकी बार राजस्थान में तीन दीपावली मनेगी। पहली दिवाली आप लोगों ने मना ली है दूसरी दीपावली हमारे विधायक को जीताने पर और तीसरी दीपावली 22 जनवरी को मनानी है। उन्होंने पेपर लीक मामले में गहलोत सरकार को घेरते हुए कहा कि- अपने चट्टे बट्टों को नौकरी देने के लिए राजस्थान सरकार ने पेपर लीक किया।

राहु केतु से की गांधी परिवार की तुलना

राजस्थान में अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार की तुलना राहु और केतु से की। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार भारत की राजनीति के राहु और केतु हैं। भारत के भविष्य पर जितने भी ग्रहण आए ये गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के कारण ही आए हैं। अमित शाह ने राजस्थान की सत्ता में आने पर प्रदेश के विकास को प्राथमिकता देने का वादा किया और कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। राम मंदिर के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि- 70 सालों से कांग्रेस ने राम मंदिर को अटकाने और भटकाने का काम किया है। राजस्थान में 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बना दो राजस्थान सरकार बारी-बारी से सभी को राम मंदिर लेकर जाएगी। इस दौरान अमित शाह ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और कहा- पीएम मोदी ने 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया में 11वें से उठाकर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *