न्यूज़भारत

दो हफ्ते पहले ही कम हुई टाइगर 3 की दहाड़, 12वें दिन कमाए बस इतने करोड़; शाहरुख की पठान से पिछड़ी

खबर टीम इंडिया की। सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ अपनी रिलीज के करीब दो हफ्ते बाद देशभर में बमुश्किल 250 करोड़ रुपए कमाई कर पाई है। वहीं दुनियाभर में भी फिल्म 400 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई है। जबकि ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘टाइगर 2’ ने भारत में करीब 340 करोड़ और दुनियाभर में 550 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। हालांकि सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 ने रिलीज के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया था 12वें दिन पर ये फिल्म 5 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं कर पाई है। । इसकी हालत देख ‘पठान’ छोड़िए ‘टाइगर जिंदा है’ का आंकड़ा भी छूना भी कटरीना कैफ और सलमान खान के लिए मुश्किल हो गया है।

पठान से पिछड़ गई टाइगर 3

एक रिपोर्ट की मानें तो 12वें दिन यानी गुरुवार को इस फिल्म ने अनुमानित 4.70 करोड़ अपने नाम किए हैं, ये आंकड़े इंडियन बॉक्स ऑफिस के हैं। वहीं बात अगर स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्म शाहरुख खान की ‘पठान’ की करें, तो उसने देशभर में करीब 550 करोड़ और दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। माना जा रहा था कि स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ किंग खान की ‘पठान’ का कमाई का रिकॉर्ड तोड़ेगी, लेकिन अभी तक यह ‘पठान’ के मुकाबले आधी भी कमाई नहीं कर पाई है। जिस रफ्तार के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी उसके बाद ऐसे अनुमान लगाए जा रहे थे कि ये फिल्म बंपर कमाई करेगी। ऐसा लग रहा था कि दूसरे हफ्ते में ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी, हालांकि अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

शाहरुख का कैमियो भी नहीं आया काम

‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ ने जमकर एक्शन और स्टंट सीक्वेंस किए हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में धमाल मचा चुकी है। ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी विलन के रोल में हैं। मनीष शर्मा निर्देशित ‘टाइगर 3’ यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फ्रेंचाइजी फिल्मों की पांचवीं किश्त है। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी है। हालांकि शाहरुख की एंट्री भी इस फिल्म को ब्लॉकबास्टर के क्लब में शामिल नहीं करवा पाई।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *