न्यूज़भारतहेडलाइंस

तेलंगाना में अमित शाह का कांग्रेस-बीआरएस पर बड़ा आरोप, केसीआर-राहुल गांधी के बीच हुआ है समझौता; राज्य सरकार पर बोला हमला

उमाकांत त्रिपाठी। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होने वाले है और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को चार अन्य राज्यों के वोटों के साथ होगी। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तेलंगाना के मकथल से नारायणपेट में जनसभा को संबोधित किया। तेलंगाना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीआरएस और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि- केसीआर को मुख्यमंत्री और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बीआरएस और कांग्रेस के बीच में समझौता हुआ है। राव को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस को अगर वोट दिया तो उसके विधायक बीआरएस में चले जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि वादा किया कि बीजेपी तेलंगाना आंदोलन के शहीदों के सपनों को पूरा करेगी।

पिछड़ी जाति का सीएम बनाएगी बीजेपी

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि- कांग्रेस के विधायक चीन की वस्तुओं की तरह हैं जिनकी कोई गारंटी नहीं होती है और वे कभी भी बीआरएस में जा सकते हैंय़ गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने फैसला किया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में पिछड़ी जाति के नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी और तेलंगाना में अनुसूचित जाति के मडिगा समुदाय को आरक्षण भी देगी। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने मछुआरों के लिए मत्स्य पालन मंत्रालय बनाया। हालांकि, केसीआर मछुआरों के लिए कोई योजना नहीं लाए। तेलंगाना में सरकार बनने पर हम मछुआरों के लिए 1,000 करोड़ रुपये का फंड बनाएंगे। शाह ने अयोध्या में भगवान राम मंदिर में मुफ्त दर्शन की व्यवस्था करने के भाजपा के वादे पर भी प्रकाश डाला।

तेलंगाना की जनता से अमित शाह के बड़े वादा

अमित शाह ने कहा कि- आगामी चुनाव केवल विधायक बनाने के बारे में नहीं है, यह तेलंगाना का भविष्य बनाने के बारे में है। केसीआर और उनके मंत्री सत्ता में आने के बाद से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल हैं। तेलंगाना के सारे घोटाले उन्हीं के खाते में हैं। केसीआर लोगों को लूटने में लगे हैं और बुनकरों के लिए कुछ नहीं किया है। भारतीय जनता पार्टी ने बुनकरों को सशक्त बनाने के लिए नारायणपेट में एक कपड़ा पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। शाह ने इस बात की आलोचना की कि मंत्रियों और विधायकों की जमीनों पर कब्ज़ा जारी है। बीआरएस विधायक की नीति काम करने के बजाय लोगों के काम करने की है। अगर राज्य में बीजेपी जीती तो गरीबों को हर साल 4 सिलेंडर मुफ्त देंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या तेलंगाना मुक्ति दिवस का आयोजन आधिकारिक तौर पर किया जाना चाहिए। शाह ने कहा कि एआईएमआईएम इस राज्य सरकार का डर है, आरोप है कि बीआरएस कार की स्टेयरिंग हमेशा मजलिस के हाथ में रहती है।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *