खबर टीम इंडिया की। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. 29 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ वे सात फेरे लेंगे। 47 साल के एक्टर शादी करने जा रहे हैं, सोशल मीडिया पर वेडिंग कार्ड शेयर करते हुए रणदीप ने लिखा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस लिन लैशराम से मणिपुर के इम्फाल में शादी रचाएंगे। रणदीप हुड्डा लंबे समय तक लिन को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी की सोशल प्रोफाइल को खंगालें, तो उसमें एक से बढ़कर एक फैशनेबल और स्टनिंग फोटोज देखने को मिलेंगी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में रणदीप अपनी शादी की डेट अनाउंस की है। उन्होंने एक कार्ड शेयर किया है, जिसमें शादी के बारे में बताया गया है। दोनों ही थोड़े प्राइवेट हैं, इसलिए कम लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। 19 दिसंबर 1985 में इंडिया के नॉर्थ ईस्टर्न स्टेट में जन्मीं लिन पेशे से सक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी हैं। हैंडक्राफ्टेड जूलरी का इनका काम है।

एक ओर रणदीप हैंडसम स्टड हैं, तो दूसरी ओर लिन भी बेहद खूबसूरत हैं, ऐसे में दोनों के वेडिंग लुक्स यकीनन शानदार होने वाले हैं। बात दें कि लिन और रणदीप पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं। पर इन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर मीडिया में बात नहीं की। लिन की बात करें तो ये हसीना बोल्ड कट के कपड़ों को भी शानदार तरीके से ऐड करती है। इसके अलावा उन्हें लुक में ड्रामा ऐड करना हो, तो उसके लिए भी लिन तैयार रहती हैं। इस तरह के लुक्स को भी वो कितने शानदार तरीके से कैरी करती हैं, ये पिक इसी का सबूत है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल मणिपुर की परंपरा के मुताबिक पोशाक पहनकर शादी करेंगे। शादी की सभी रस्में मणिपुर में ही होंगी, जबकि रिसेप्शन मुंबई में होगा। रणदीप हुड्डा की दुल्हनिया लिन लैशराम एक्ट्रेस है। यह मॉडलिंग भी करती हैं, मणिपुर के इम्फाल की रहने वाली हैं।














