न्यूज़भारतहेडलाइंस

कोलकाता में अमित शाह का शंखनाद, बोले 2024 में बंगाल में बनेगी बीजेपी की सरकार

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता में प्रतिवाद सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि- सोनार बांगला और मां माटी मानुष के नारे के साथ कम्युनिस्टों को हटाकर ममता दीदी सत्ता में आईं। लेकिन बंगाल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। आज भी बंगाल में घुसपैठ, तुष्टिकरण, राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार हो रहा है। मैं आज आह्वान करने आया हूं, अगर 2026 में यहां भाजपा सरकार बनानी है, तो इसकी नींव 2024 के लोकसभा चुनाव में डाल कर मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाइए।

ममता सरकार पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह

27 साल बंगाल में कम्युनिस्टों का शासन रहा, तीसरे टर्म में ममता बनर्जी की सरकार बनी। दोनों ने मिलकर बंगाल को बर्बाद कर दिया। पूरे देश में चुनावी हिंसा सबसे ज्यादा बंगाल में होती है। ममता बनर्जी बंगाल में घुसपैठ को रोक नहीं पाई हैं। प्रदेश में खुलेआम घुसपैठियों को वोटर कार्ड और आधार कार्ड बंट रहे हैं और ममता बनर्जी चुप बैठी हैं। शाह ने कहा कि जिस बंगाल में कभी सुबह-सुबह रवीन्द्र संगीत सुनाई पड़ता था, आज वही बंगाल बम धमाकों से गूंज रहा है। पूरे देश से गरीबी खत्म हो रही है, लेकिन बंगाल में गरीबी कम होने का नाम नहीं ले रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गौरतलब है कि दीदी (ममता बनर्जी) ने हमारे एक नेता को दूसरी बार विधानसभा से बर्खास्त कर दिया है। दीदी को याद रखना चाहिए कि वह हमारे नेता को बर्खास्त कर सकती हैं, लेकिन बंगाल के लोगों को चुप नहीं करा सकतीं। बंगाल के लोग कह रहे हैं। दीदी, आपका समय अब ​​समाप्त हो चुका है।

शाह ने की पीएम मोदी की तारीफ

मोदी जी ने पूरे देश से आतंकवाद को समाप्त किया है। कश्मीर से जिस धारा-370 को हटाने के लिए बंगाल के सपूत श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने बलिदान दिया था, उस धारा- 370 को मोदी जी ने समाप्त किया. वामपंथी उग्रवाद को समाप्त किया। भारत के तिरंगे को चंद्रयान 3 के माध्यम से चांद पर पहुंचाया। नई संसद बनाई और देश के अर्थतंत्र को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर पहुंचाया।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *