न्यूज़भारतमनोरंजन

एनिमल फिल्म रिव्यू: बंपर एडवांस के साथ हुई ‘एनिमल’ की ओपनिंग, जानिए कैसी है रणबीर कपूर की ये फिल्म?

खबर टीम इंडिया की। रणबीर कपूर स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, ये फिल्म मास एंटरटेनर है। फिल्म ने पहले दिन ही धमाल मचा दिया है। थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ है। शुक्रवार की सुबह सात बजे के पहले शो से पहले ही रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बार संदीप ने अपनी फिल्म का सब्जेक्ट बाप बेटे के प्यार पर रखा है।

संदीप का डायरेक्शन और रणबीर की एक्टिंग ने मचाया धमाल

संदीप वांगा रेड्डी ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्मों में जो भी चीज दिखाई जाती है, वह हद से गुजरी हुई होती है. इसकी मिसाल उनकी फिल्म अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह हैं. जिसमें एक सिरफिरा आशिक है. अब वह एनिमल लेकर आए हैं। एनिमल में प्यार भी ऐसा वाला एकदम घनघोर. संदीप ने फिल्म एक्शन भी रखा है तो एकदम घनघोर. संदीप ने फिल्म में इमोशन भी रखे हैं तो एकदम घनघोर. इस तरह एनिमल में हर चीज वह एक एक्स्ट्रीम लेवल पर ले गए हैं। फिल्म की कहानी फ्लैशबैक से शुरू होती है, जिसमें रणबीर अपनी और अपने पिता की कहानी सुनाते हैं। रणबीर कपूर की एंट्री बेहद दमदार है। संदीप वांगा रेड्डी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सकती है। रणबीर कपूर के करियर की ये सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने वाली है। फिल्म के ट्रेलर ने ही कमाल कर दिखाया था। रणबीर कपूर के दमदार किरदार के डायलॉग और एक्टिंग बेहतरीन है। लेकिन बॉबी देओल के लुक्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। रणबीर फिल्म में पापा पापा करते रहते हैं और फिल्म खत्म होते होते ये साबित कर देते हैं कि एक्टिंग में वो बॉलीवुड के नए पापा हैं।

कैसी है फिल्म?

ये एक मसाला एंटरटेनर है जिसमें खूब सारे सीटी ताली वाले सीन हैं। काफी सारे मास एंटरटेनिंग सीन हैं, शुरुआत थोड़ी सी स्लो लगती है लेकिन फिर फिल्म बवाल पेस पकड़ती है और फर्स्ट हाफ में एक के बाद एक कमाल के सीन आते हैं। जहां एक तरफ फिल्म और रणबीर कपूर की तारीफ हो रही है। वहीं बॉबी देओल का किरदार भी खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में बॉबी का रोल काफी कम है, लेकिन इसे उनके करियर का बेस्ट रोल बताया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका का फुल रोमांस दिखाया है। दोनों के कुछ इंटीमेट सीन हैं। ‘हुआ मैं तेरा’ गाना भी काफी रोमांटिक है। फिल्म की एडवांस बुकिंग इस समय करीब 17 हजार शोज की चल रही है और इसका मतलब ये कि शुक्रवार की बंपर ओपनिंग के साथ ही फिल्म शनिवार और रविवार को भी धमाकेदार कारोबार करने वाली है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *