खबर टीम इंडिया की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 01 दिसंबर, शुक्रवार को रायपुर में खेला जाएगा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला ये मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शुरुआती तीन मैचों में सूर्यकुमार यादव के डिप्टी का किरदार ऋतुराज गायकवाड़ निभा रहे थे। हालांकि, अब आखिरी दो मैचों के लिए श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है और वह उपकप्तान का दायित्व निभाएंगे।
टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका
टीम इंडिया के साथ प्लस प्वाइंट यह है कि वह सीरीज में 2-1 से आगे है। दूसरा प्लस प्वाइंट यह है कि इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल नहीं हैं, जिन्होंने गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में टीम इंडिया के जबड़े से जीत छीन ली थी। इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे चल रही है। लेकिन सीरीज के तीसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ये मैच काफी रोमांचक रहने वाला है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अब तक सिर्फ 1 वनडे इंटरनेशल मैच हुआ है। ये मैच भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला गया था। ये मैच इसी साल की शुरुआत में खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन पर ऑल आउट हो गई थी। वहीं, टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर ये टारगेट हासिल कर लिया था।
आस्ट्रेलिया के अहम खिलाड़ी पहुंचे घर
चौथे और पांचवें मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी घर लौट गए हैं, ऐसे में भारतीय टीम उनकी कमजोरी का फायदा उठाना चाहेगी। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार अपनी शादी की वजह से तीसरे मैच से छुट्टी ले लिए थे। जो इस मैच से पहले टीम से जुड़ गए हैं, और आज के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, जोश इंग्लिस और शॉन एबट ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। ये छह खिलाड़ी अगले दोनों मैच में नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को जिस तरह से वापसी की, उससे कभी भी उस टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता।














