न्यूज़भारत

धीरज साहू के 9 ठिकानों से मिला करोड़ों का खजाना, 280 लोग 7 दिनों तक गिनते रहे कैश

उमाकांत त्रिपाठी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के नौ ठिकानों पर छापेमारी के बाद बरामद नोटों की एक हफ्ते से गिनती जारी है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी खत्म हो गई। छह दिसंबर से इन जगहों पर छापेमारी चल रही थी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कुल 354 करोड़ रुपए मिले हैं, हालांकि कई जगहों पर यह आंकड़ा 500 करोड़ के पार भी बताया जा रहा है। रांची में साहू के घर पर अभी भी गिनती जारी है इसके अलावा सभी जगहों पर लगभग गिनती पूरी कर ली गई है। अभी तक लगभग 353.5 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई है और रांची वाले घर पर अभी भी नोट गिने जा रहे है।

अब होगी धीरज से पूछताछ

बताया जा रहा है छापेमारी और गिनती खत्म होने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी धीरज साहू से इस बाबत पूछताछ करेंगे। इसके बाद ही सामने आएगा कि उनके पास इतना कैश कहां से आया। आपको बता दें कि यह देश के इतिहास में सबसे बड़ी रिकवरी है। आज इस मामले में आधिकारिक जानकारी साझा की जा सकती है।आयकर सूत्रों के अनुसार लोहरदगा स्थित आवास से 11 करोड़ और रांची से तीन करोड़ रुपए मिले हैं। साहू ग्रुप पर टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की छापेमारी 6 दिसंबर से चल रही है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि साहू के घर से कितनी नकदी और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड, उसके प्रवर्तक और अन्य के खिलाफ मैराथन छापेमारी हुई है। इसमें भारी मात्रा में नगदी देख कर पूरे देश की आंखें फटी रह गई हैं।

एक्शन में कांग्रेस आलाकमान, JPCC से मांगी रिपोर्ट

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर हुई कार्रवाई से कांग्रेस हरकत में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक मामले में पार्टी आलाकमान ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) से रिपोर्ट मांगी है। उधर इतना कैश मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंडिया गठबंधन से जवाब मांगा है। कहा कि आजादी के बाद किसी भी सांसद के घर से इतनी बड़ी मात्रा में कैश नहीं पकड़ा गया होगा। भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का मौन तो समझ में आता है; क्योंकि इनकी फितरत ही भ्रष्टाचार की है, पर TMC, JDU, DMK, सपा सहित ये दल चुप बैठे हैं। कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं।

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 835

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *