मनोरंजन

मलाइका से कब शादी करेंगे अर्जुन कपूर, पता चल गया; फ्लॉप फिल्मों पर भी दिया बयान

खबर टीम इंडिया की। बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा के प्यार के किस्से अक्सर हमने सुने हैं। दोनों को कई इवेंट में एक साथ देखा जाता रहा है। अब इस रिश्ते को लेकर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल कॉफी विद करण सीजन 8 के लेटेस्ट एपिसोड में अर्जुन कपूर अपने खास दोस्त आदित्य रॉय कपूर के साथ शामिल हुए थे। करण के चैट शो पर अर्जन ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है। उन्होंने मलाइका की कई बातें शेयर की, और साथ ही अपने रिश्ते के अच्छे और बुरे अनुभव को भी साझा किया। करण से हुई बातचीत में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से शादी को लेकर बड़ा कमेंट किया है।

शादी के बारे में क्या बोले अर्जुन कपूर

शो की शुरुआत में ही करण जौहर ने अर्जुन कपूर से पूछा कि आप दोनों (मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर) का रिश्ता अब दुनिया के सामने है। आप दोनों साथ में एक जिंदगी जी रहे हैं. क्या दोनों इस रिश्ते को एक कदम और आगे बढ़ाने वाले (शादी) हैं? करण के इस सवाल का जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा कि इस बात पर सिर्फ उनका पक्ष रखना मलाइका के साथ गलत होगा। अर्जुन ने कहा कि करण मैं आपके शो में आना और ईमानदारी से जवाब देना पसंद करता हूं, लेकिन मैं इस सवाल का जवाब देने के लिए तैयार नहीं हूं। मलाइका के बिना यहां बैठकर हम दोनों के फ्यूचर के बारे में बात करना उनके लिए गलत होगा, अनफेयर होगा। जब हम वहां तक पहुंचेंगे, हम दोनों एक साथ इस बारे में बातें करेंगे। फिलहाल हम एक दूसरे के साथ खुश हैं।

हमारे रिश्ते ने मुश्किलें उठाई है अर्जुन कपूर

अर्जन ने आगे कहा कि- हमारे रिश्ते ने अब तक कई मुश्किलों का सामना किया है। फिर भी मैं यही कहूंगा कि ये सही नहीं होगा कि मैं अकेला हमारे रिश्ते के बारे में बात करूं। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने करण के सामने उनकी लगातार फ्लॉप फिल्मों के बारे में भी बात की। अर्जुन ने कहा कि वो उन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने शुरुआत में सुपरहिट फिल्में दी थीं। उन्होंने एक समय सफलता देखी है और अब उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। हिट-फ्लॉप हर एक्टर की जिंदगी का हिस्सा होता है। कोई जानबूझकर इस तरह फ्लॉप फिल्में नहीं बनाता, लेकिन वो मरते दम तक एक्टिंग करना नहीं छोड़ेंगे। आपको बता दें कि शुरूआती हिट्स के बाद अर्जुन कपूर की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रहीं है। यूर्जस उनकी एक्टिंग को लेकर भी उन्हें जमकर ट्रोल करते हैं।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 71

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *