न्यूज़भारत

बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ की दहाड़ जारी, जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है फिल्म

खबर टीम इंडिया की। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ हर दिन नए कीर्तिमान बना रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की दहाड़ जारी है। फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है, इश शनिवार को फिल्म ने करीब 20 करोड़ कमाए हैं। इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 800 करोड़ के पार पहुंच चुका है। ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है। फिल्म में रणबीर का मासी लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं महज कुछ मिनटों के रोल में बॉबी देओल ने महफिल लूट ली है।

ओटीटी पर इस दिन आएगी ‘एनिमल’

संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म कमर्शियली काफी सक्सेसफुल हो चुकी है। एनिमल में रणबीर कपूर के खूंखार किरदार ने हर किसी की ध्यान खींचा है। रिलीज के छठे दिन भी थियेटर में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग इस फिल्म के सिनेमैटिक एक्सपीरियंस को भुनाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं कई लोग इस इंतजार में हैं कि फिल्म ओटीटी पर कब आएगी। और कब वो इस फिल्म को अपने कम्फर्ट जोन में जाकर देख सकेंगे। टी-सीरीज फिल्म्स की इस मूवी में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म जनवरी 2024 में नेटफ्लिक्स पर आ सकती है। अगर अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह ने आपको परेशान किया तो ये एनिमल तो और खतरनाक है।

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म में रणबीर अपने टॉप फॉर्म में दिखे। उन्होंने जिस तरह से एनिमल में अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी है, आप उनकी एक्टिंग के फैन हो जाएंगे। जब-जब उन्हें पंच पड़ता है या वह पिटते हैं तो आपको भी बुरा लगेगा। एक सीन है जहां रणबीर एक साथ 300 लोगों को मारते हैं, इस सीन से आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। बाकी के स्टार्स जैसे अनिल कपूर ने अच्छी परफॉर्मेंस दी। वह रणबीर की एनर्सी को पूरा कॉम्पटीशन दे रहे थे। दोनों के साथ के सीन काफी अच्छे हैं। फिल्म के गाने अच्छे हैं जैसे सारी दुनिया जला देंगे, पापा मेरी जान। इसके साथ ही जो बैकग्राउंड में म्यूजिक बजता है स्पेशयली एक्शन सीक्वेंस में वो भी अच्छा है।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 787

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *