न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने किया सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन, बोले- ये इमारत मेरी गारंटी का उदाहरण है

उमाकांत त्रिपाठी। पीएम मोदी ने 17 दिंसबर को सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया। सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बनी ये खूबसूरत बिल्डिंग 1200 डोमेस्टिक और 600 इंटरनेशल पैसेंजर्स को संभालेगी। इस बिल्डिंग में पारंपरिक लकड़ी से काम किया गया है इतना ही नहीं बिल्डिंग में हाई टेक्निक्स का इस्तेमाल किया है। इसमें डबल इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, ऊर्जा सेव करने के लिए कैनोपी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीवेज प्लांट और सोलर प्लांट सभी सुविधाएं हैं।

ये डायमंड बोर्स गुजरात के सूरत में दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस कॉम्प्लेक्स है। ये अंतरराष्ट्रीय हीरे और आभूषण व्यवसाय के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र होगा। एक्सचेंज में आयात-निर्यात के लिए एक अत्याधुनिक सीमा शुल्क क्लीयरेंस हाउस खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए एक आभूषण मॉल और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट के लिए एक सुविधा शामिल होगी।

यह कॉम्प्लेक्स कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार के लिए एक वैश्विक केंद्र होगा। एक्सचेंज में आयात-निर्यात के लिए एक अत्याधुनिक ‘सीमा शुल्क क्लीयरेंस हाउस’, खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए एक आभूषण मॉल और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट के लिए एक सुविधा शामिल होगी।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि- अब दुनिया में कोई भी कहेगा डायमंड बोर्स तो सूरत का नाम साथ आएगा। भारत का नाम साथ आएगा. सूरत डायमंड बोर्स, भारतीय डिजाइन, भारतीय डिजाइनर्स, भारतीय मेटेरियल और भारतीय कॉन्सेप्ट के सामर्थ्य को दिखाता है। ये बिल्डिंग, नए भारत के नए सामर्थ्य और नए संकल्प की प्रतीक है। पीएम ने आगे कहा कि- आज सूरत डायमंड बोर्स के रूप में इंटरनेशनल ट्रेड का एक बड़ा सेंटर यहां बनकर तैयार है। रॉ डायमंड हो, पॉलिश्ड डायमंड हो, लैब ग्रोन डायमंड हो या फिर बनी-बनाई जूलरी, आज हर प्रकार का व्यापार एक ही छत के नीचे संभव हो गया है। कामगार हो, कारीगर हो, व्यापारी हो, सबके लिए सूरत डायमंड बोर्स वन स्टॉप सेंटर है।

मौजूदा समय में सूरत डायमंड पोलिश और कटिंग का हब है और अभी सूरत में डायमंड ट्रेडिंग महिधरपरा हीरा बाजार और वराछा हीरा बाजार में होती है। जहां व्यापारी बिना किसी सुरक्षा के सड़क पर ही खुले में लेनदेन करते हैं। इस कारण से एक बड़ी संख्या में डायमंड ट्रेडिंग मुंबई के बीकेसी यानी बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में होती है। जहां इंटरनेशनल बायर्स के साथ कई आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं। एसडीबी में 4,200 से ज्यादा ऑफिस मौजूद हैं, जिन्हें 300 स्क्वायर फीट से लेकर 1,15,000 स्क्वायर फीट के एरिया में बनाया गया है। इस बोर्स में 9 टावर है, जिसमें हर एक टावर में 15 फ्लोर को बनाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि- आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माहौल भारत के पक्ष में है। आज पूरी दुनिया में भारत की साख बुलंदी पर है। दुनियाभर में भारत की चर्चा हो रही है, मेक इन इंडिया अब एक सशक्त ब्रांड बन चुका है। आज ही सूरत एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण हुआ है और दूसरा बड़ा काम ये हुआ है कि अब सूरत एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिल गया है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 773

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *