न्यूज़भारत

राज्यसभा से पास हुआ दिल्ली के लिए लाया बिल, अब राष्ट्रपति के पास जाएगा बिल

उमाकांत त्रिपाठी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली अधिनियम (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) विधेयक, 2023 आज राज्यसभा से भी पास हो गया। इस बिल को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सदन में उपस्थित थे। बिल पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह बिल पास हो गया। अब बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही कल यानी 20 दिसंबर दोपहर 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष ने इसे देश के संघीय ढांचे पर हमला बताया तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष इस बिल का विरोध इसलिए कर रहा है क्योंकि अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो अरविंद केजरीवाल उनके गठबंधन को छोड़ देंगे।

क्या बोले थे अमित शाह

अमित शाह ने विपक्ष के उस दावे को सिरे से ख़ारिज कर दिया कि सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद संसद ये क़ानून नहीं बना सकता। उन्होंने सदन में कहा कि अरविंद केजरीवाल नौकरशाहों को अपने कंट्रोल में इसलिए रखना चाहते हैं क्योंकि उन्हें बंगले के निर्माण और अन्य मामलों में हुए कथित भ्रष्टाचार में पकड़े जाने का डर है। उन्होंने ये भी कहा कि ये अध्यादेश लाना इसलिए ज़रूरी था क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद दिल्ली सरकार उन अधिकारियों के तबादले करने लगी थी जो केजरीवाल पर लगे आरोपों की जांच का हिस्सा थे। उधर लोकसभा में अभी भी हंगामा जारी है। विपक्षी सांसद सदन में ‘शर्म करो’ के नारे लगा रहे हैं। स्पीकर की अपील के बाद भी विपक्ष के सांसद शांत नहीं हुए। सदन में विपक्ष के सांसद तख्तियां लेकर पहुंचे हैं। इस बीच संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कई विपक्षी सांसदों के खिलाफ सस्पेंशन प्रस्ताव लेकर आए हैं।

दोनों सदनों में जमकर हो रहा हंगामा

राज्यसभा स्पीकर जगदीप धनखड़ ने TMC सांसद कल्याण बनर्जी के मिमिक्री वाले वीडियो को लेकर सदन में नाराजगी जताई। उन्होंने सदन में कहा कि एक सांसद ने टीवी पर गिरावट की हद पार कर दी। उन्होंने कहा कि हद होती है। चैनल के सामने सदन की मर्यादा को तार-तार किया गया है। इससे पहले लोकसभा में आम आदमी पार्टी के अकेले सांसद सुशील कुमार रिंकू ने इस विधेयक की कॉपी सदन में फ़ाड़ दी और इस वजह से उन्हें सदन से पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 787

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *