न्यूज़भारतहेडलाइंस

राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ की मिमिक्री पर सख्त हुए पीएम मोदी, धनखड़ को फोन कर ये कहा

उमाकांत त्रिपाठी। संसद से निष्कासित सांसदों पर अब संसद में दाखिल होने पर रोक लग गई है। मंगलवार (19 दिसंबर) देर रात लोकसभा सचिवालय ने सर्कुलर जारी करके इन सांसदों के पार्लियामेंट चैम्बर, लॉबी और गैलरी में आने पर बैन लगा दिया है। वहीं, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने वाले TMC सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ दिल्ली के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। उधर पीएम मोदी ने राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ को फोन किया है। उन्होंने फोन कर कहा कि, सदन के बाहर मजाक उड़ाना दुर्भाग्यपूर्ण है। आपको बता दें कि- राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ का टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने मिमिक्री कर मजाक उड़ाया है।

राहुल गांधी ने बनाया था वीडियो

निलंबित सांसदों ने संसद के नए भवन के ‘मकर द्वार’ पर धरना दिया। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लोकसभा सदस्य बनर्जी ने राज्यसभा की कार्यवाही के संचालन के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ के बोलने की शैली की मिमिक्री की थी। मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी खड़े थे और वह मोबाइल फोन से बनर्जी द्वारा धनखड़ की नकल उतारे जाने का वीडियो बनाते देखे गए। इसका वीडियो बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसे लेकर लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी है। जानकारों का कहना है कि यह मामला सदन के बाहर का है और अगर श‍िकायत पर कार्रवाई हुई तो ग‍िरफ्तारी तक संभव है।

कांग्रेस के हैं सबसे ज्यादा निलंबित सांसद

संसद से सस्पेंड हुए सांसदों में सबसे ज्यादा 57 कांग्रेस के हैं। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने आज मीटिंग बुलाई है। निलंबन के बाद सदन में विपक्ष की संख्या एक-तिहाई रह गई है। आज की कार्यवाही में लोकसभा में 102 और राज्यसभा में 94 सांसद भाग लेंगे। उधर गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में आज 3 नए क्रिमिनल बिलों पर दोपहर 2:30 बजे जवाब दे सकते हैं। केंद्र सरकार ने IPC, CrPC और एविडेंस एक्ट की जगह तीन नए बिलों को संसद में विचार के लिए रखा है। गृह मंत्री के जवाब के बाद तीनों बिल पर वोटिंग होगी।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *