न्यूज़भारतहेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमला: घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने सेना के जवानों को ले जा रहे ट्रक पर की गोलीबारी

उमाकांत त्रिपाठी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों ने सेना के ट्रक पर गुरुवार (21 दिसंबर) को गोलीबारी की है। पुंछ जिले में आतंकवादियों ने घात लगाकर सेना के एक वाहन पर हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना पुंछ में सुरनकोट तहसील के डेरा की गली (DKG) वन क्षेत्र में हुई है। दावा किया जा रहा है कि मौके पर सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ भी जारी है और आला अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। घटनास्थल पर अतिरिक्त बल को भी भेजा गया है। घटना के बाद भारतीय सेना ने इलाके को घेर लिया है और ऑपरेशन में जुटी है। इसके अलावा सेना के 2 जवानों के घायल होने का दावा भी किया जा रहा है।

एक महीने में दूसरा हमला

कश्मीर घाटी के पूंछ में सेना के ट्रक पर आतंकवादी हमला होने की ये दूसरी घटना है। एक महीने के भीतर ही सेना पर ये दूसरा हमला हो चुका है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने सेना के जवानों को ले जा रहे ट्रक पर आतंकियों की गई गोलीबारी की पुष्टि की है।

 

Related Posts

1 of 895

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *