न्यूज़भारतहेडलाइंस

भारत में 24 घंटे के अंदर 752 नए मामले, WHO ने जताई चिंता; 30 दिन में रिकॉर्डतोड़ केस

उमाकांत त्रिपाठी। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर WHO ने भी चिंता जाहिर की है। संस्था का कहना है कि वो लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। इसके साथ ही WHO का कहना है कि बढ़ते मामलों को देखते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। भारत की बात करें तो पिछले 24 घंटे के अंदर कोविड के 752 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3420 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में केरल में दो, राजस्थान और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है। देश में सबसे बुरा हाल केरल का है, यहां लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं।

30 दिन में रिकॉर्डतोड़ केस

WHO के मुताबिक पिछले चार हफ्तों के अंदर दुनियाभर में कोविड मामलों की संख्या में 52 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान 8 लाख 50 हजार नए मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर WHO ने भी चिंता जाहिर की है। कोरोना महामारी ने एक बार फिर से अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। कोविड के नए वेरिएंट JN.1 ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है।

बढ़े 52 प्रतिशत केस

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों की वजह से दो साल पहले के खौफनाक मंजर की यादें ताजा होने लगी हैं। बीते 24 घंटे में भारत में ही कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं। WHO ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की है। WHO के मुताबिक पिछले चार हफ्तों के अंदर दुनियाभर में कोविड मामलों की संख्या में 52 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान 8 लाख 50 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 28 दिनों की तुलना में नई मौतों की संख्या में 8 प्रतिशत की कमी आई है, साथ ही 3 हजार से ज्यादा नई मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं विश्व स्तर पर 1600 से ज्यादा मरीज ICU में भर्ती हैं।

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *