न्यूज़भारतहेडलाइंस

गुजरात में अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की दी सौगात, सरदार पटेल की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया; पीएम मोदी पर कही यह बात

उमाकांत त्रिपाठी। गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशाल एकता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। जरात के गांधीनगर में तालाब नवीकरण कार्य के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्‍होंने गांधीनगर के पानसर गांव में तालाब जीर्णोद्धार कार्यों का उद्घाटन सहित अन्य विकास योजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास कर राज्‍य को बड़ी सौगात दी है।

सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया

तो वहीं, गाँधीनगर के पानसर गांव में तालाब के नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विशाल एकता सम्मेलन में सरदार पटेल की 15 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि- विकसित भारत की परिकल्पना सिर्फ सड़कें, ओवरब्रिज और चांद पर उतरना ही नहीं है, बल्कि भारत के हर नागरिक को घर, पीने का पानी, रोशनी, गैस सिलेंडर और यहां तक ​​कि गरीबों को 5 किलो अनाज भी मिले, यही विकसित भारत की परिकल्पना है। गांधीनगर के 4 तालुकाओं की 143 पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा घूमी, जिसमें 61 हजार लोगों ने अपने स्वास्थ्य की चिंता की।

खेल महोत्सव में लिया हिस्सा

सांसद खेल-कूद स्पर्धा के उद्घाटन कार्यक्रम में अमित शाह शामिल हुए. यह कार्यक्रम अहमदाबाद में हो रहा है. बता दें कि 1 महीने से अधिक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता में 39 खेलों में लगभग 1.75 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे। अमित शाह ने कहा, युवाओं के सर्वांगीण विकास व उनके जीवन में अनुशासन लाने में खेलों का उल्लेखनीय महत्त्व है। ‘खेलो गाँधीनगर’ खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन का उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा।

Related Posts

1 of 895

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *