न्यूज़भारत

अहमदाबाद में अमित शाह ने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से की बात, बताई सरकार की उपलब्धियां

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने आज रविवार को अहमदाबाद में पीएम स्वनिधि योजना और पास्ट स्ट्रीट फेयर में भाग लिया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने PM- स्वनिधि योजना के लाभार्थियों व उनके परिजनों के साथ संवाद किया। अमित शाह ने रेहड़ी-पटरी वालों और उनके परिवार को संबोधित करते हुए कहा है कि, स्वनिधि योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए स्व-रोज़गार और आत्म-निर्भरता सृजित की है।

हमने दुनिया को दिया उदाहरण

कोरोना काल में दुनिया सोचती थी कि भारत का क्या होगा, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस बात का उदाहरण प्रस्तुत किया कि लॉकडाउन लागू कर कैसे समाज में आत्म-अनुशासन लाया जा सकता है। भारत कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन बनाने वाले शुरुआती देशों में शामिल था जो हमसब के लिए गौरव का विषय बना। हर व्यक्ति को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री ने तकनीक का उपयोग किया। अब तक इस योजना के लिए गुजरात में एक करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिनमें से 76 लाख लोगों को ऋण दिया जा चुका है और इनमें से लगभग 45 प्रतिशत अंशदान महिलाओँ से प्राप्त हुआ है।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 787

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *