न्यूज़भारतहेडलाइंस

कल दोपहर 3.30 बजे होगा मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, 20 मंत्री ले सकते हैं शपथ

उमाकांत त्रिपाठी। कल यानी सोमवार को सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इसमें करीब 18-20 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। मध्य प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार कब होगा? यह सवाल तब से बना हुआ है जब से नए सीएम और डिप्टी सीएम ने शपथ ग्रहण की है। माना जा रहा है कि ये इंतजार कल खत्म हो सकता है।

पीएम-सीएम की हुई मुलाकात

आपको बता दें कि रविवार को पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच मंत्रिमंडल गठन को लेकर बात हुई। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका दिया दिया जा सकता है।

नए चेहरों को दिया जाएगा मौका

माना जा रहा है कि मोहन मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। इसमें पहली बार के विधायकों को जगह मिल सकती है। वहीं शिवराज सरकार में मंत्री रहे कई दिग्गजों का पत्ता इस बार कट सकता है।

Related Posts

1 of 895

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *