न्यूज़भारतहेडलाइंस

30 दिसंबर को अयोध्या में रहेंगे पीएम मोदी, करेंगे 8 किमी का रोड शो; श्रीराम एयरपोर्ट का इनॉगरेशन करेंगे

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में रहेंगे। दोपहर में श्रीराम एयरपोर्ट का इनॉगरेशन करेंगे। फिर एयरपोर्ट से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक 8 किलोमीटर लंबा रोड शो निकालेंगे। इसके बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी इनॉगरेशन करेंगे। रोड शो के दौरान जिस रास्ते से पीएम गुजरेंगे। वहां 51 जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 100 से ज्यादा जगहों पर गुलाब और गेंदा की पंखुडियां मोदी पर बरसाई जाएंगी। यही नहीं, स्वस्ति वाचन और शंखनाद के बीच साधु-संत पीएम को आशीर्वाद भी देंगे।

22 को प्राण प्रतिष्ठा
22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा है। यानी अब 29 दिन बचे हैं। आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर की 4 नई तस्वीरें जारी की हैं। जिसमें राम मंदिर भव्य तैयार दिख रहा है। PM अयोध्या में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक रहेंगे। 30 दिसंबर को दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट 11.20 बजे पहुंचेगी। यह फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 10 बजे उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी तैयारियां की हैं। इस फ्लाइट के बाद PM मोदी अयोध्या करीब 12 बजे पहुंचेंगे।

फ्लाइओवर का करेंगे शिलान्यास
इस दौरान पीएम राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और रानी हो पार्क का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 5 किलोमीटर लंबे फ्लाई ओवर का शिलान्यास करेंगे। यह फ्लाई ओवर अयोध्या रेलवे स्टेशन को अयोध्या एयरपोर्ट से जोड़ेगा। इसके बाद पीएम हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। दरअसल, दोपहर 12 से 2 बजे तक राम मंदिर बंद रहता है। इस वजह से वे हनुमानगढ़ी जा सकते हैं। इसके बाद पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनका विमान भी इसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। पीएम पहले एयरपोर्ट का इनॉगरेशन करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट के ठीक सामने जनसभा को संबोधित करेंगे। अनुमान है कि यहां करीब 2 लाख लोग मौजूद रहेंगे। यहां से पीएम रोड शो करते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचगे।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *