न्यूज़भारतहेडलाइंस

20 मिलियन के पार हुए PM मोदी के YouTube चैनल के सब्सक्राइबर, दुनियाभर के नेताओं को पीएम ने पछाड़ा

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल (PM Modi Youtube Channel) में अब ‘सब्सक्राइबर’ की संख्या 20 मिलियन से ज्यादा हो गई है। सिर्फ यूट्यूब ही नहीं वे जितने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में है उन सभी में मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या हजारों लाखों में है। पीएम मोदी लोगों तक संवाद करने के लिए सोशल मीडिया को सबसे बेहतर जरिया मानते हैं और वह इनमें ज्यादातर एक्टिव भी रहते हैं।

हासिल की उपलब्धि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से ही उन्होंने भारत को डिजिटल तौर पर मजबूत करने के कई प्रयास किए हैं। पीएम अच्छे से जानते हैं कि आज के दौर में राजनीति समेत हर एक सेक्टर के लिए सोशल मीडिया कितना अहम है। खुद पीएम मोदी फेसबुक, ट्विटर समेत कई सारे सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं। इस बीच पीएम मोदी ने सोशल मीडिया कि दुनिया में एक नया कीर्तमान स्थापित किया है। इस बार उन्होंने एक नया रिकॉर्ड यूट्यूब चैनल पर बनाया है।

विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी(PM You Tube Channel) दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। हाल ही में आई विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। दिसंबर महीने की शुरुआत में मॉर्निंग कंसल्ट के एक सर्वे के अनुसार पीएम मोदी 76% की अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता हैं।
ट्विटर पर भी मोदी के हैं करोड़ों फॉलोअर्स

Related Posts

1 of 895

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *