न्यूज़भारतहेडलाइंस

2024 में फिर होगी मोदी की वापसी, आ गया लोकसभा चुनाव का पहला ओपिनियन पोल

उमाकांत त्रिपाठी। 2024 चुनाव को लेकर पहला ओपिनियन पोल (Opinion Poll) सामने आ गया है। इस ओपिनियन पोल (Opinion Poll) में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत के अनुमान जताए जा रहे हैं। इसके मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 295 से 335 सीटें मिल सकती हैं। तो वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन 165 से 205 सीटों तक ही सिमटता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 80 में से 73 से 75 और राजस्थान में 25 में से 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है।

INDIAvsNDA में कौन मजबूत?

इस चुनाव में एक तरफ 28 विपक्षी पार्टियों का इंडिया गठबंधन है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए… देश की जनता इन दोनों दलों में से किसे जीत का सेहरा पहनाएगी और किसे कितनी सीटें मिलेगी, ये सवाल हर जुबान पर है। सी-वोटर के ओपिनियन पोल (Opinion Poll) में इन्हीं सवालों का जवाब ढूंढने की की कोशिश की गई है। पीएम मोदी की सरकार की हैट्रिक होने के अनुमान के बावजूद बीजेपी के लिए दक्षिण के राज्य चुनौती बने हुए हैं। सर्वे के मुताबिक बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों में इंडिया गठबंधन का प्रर्दशन बेहतर रह सकता है। सी-वोटर के मुताबिक ईस्ट जोन की 153 में से 80 से 90 सीटें बीजेपी को मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी को नॉर्थ जोन की 180 में से 150 से 160, वेस्ट जोन की 78 में से 45 से 55 और साउथ जोन की 132 में से 20 से 30 सीटें मिल सकती हैं।

50 फीसदी ने किया पीएम मोदी को पसंद

इस ओपिनियन पोल (Opinion Poll) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज को लेकर भी सर्वे किया गया। इसके मुताबिक 47.2 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज पर बहुत ज्यादा संतोष जताया है। सिर्फ संतोष व्यक्त करने वाले लोगों की संख्या 30.2 फीसदी है। वहीं 21.3 फीसदी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से खुश नहीं हैं। सी-वोटर ने ये सर्वे 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच 18 साल से अधिक उम्र के वोटर्स के बीच किया। इसमें कम्प्यूटर असिस्टेड टेलीफोन इंटरव्यू के जरिए लोगों से उनकी राय पूछी गई। सी-वोटर के मुताबिक इसमें सभी 543 लोकसभा सीटें कवर की गई थी, जिसके बाद ये ओपिनियन पोल बनाया गया।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *