उमाकांत त्रिपाठी।
सुप्रीम कोर्ट से 25 दिसंबर को रिटायर हुए जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी ताकतों के आने के कारण विस्थापित हुए साढ़े 4 लाख कश्मीरी पंडितों के बारे में बहुत कम बातें हुई हैं। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि कश्मीरी पंडित इतना बड़ा वोट बैंक नहीं रहे कि राजनीति का ध्यान अपनी ओर नहीं खींच पाएं।
जस्टिस कौल SC की उस बेंच में भी शामिल थे, जिसने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने को बरकरार रखा था। साथ ही राज्य और गैर-राज्य दोनों के द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन की जांच और रिपोर्ट करने के लिए इम्पार्टिअल ट्रुथ एंड रिकंसीलिएशन कमीशन स्थापित करने की सिफारिश की थी।
इसमें कहा गया था कि जम्मू-कश्मीर में साल 1980 के बाद उग्रवाद के कारण शांति भंग होने से पहले विभिन्न समुदाय के लोग मिलजुल कर रहते थे। उन्हें समझ ही नहीं आया कि घाटी में हालात कैसे खराब हो गए। जस्टिस कौल खुद भी कश्मीरी पंडित हैं। उन्होंने कहा- 30 साल की बेलगाम हिंसा के बाद अब लोगों के लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है।
अनुच्छेद 370 निरस्त करने का फैसला सर्वसम्मत
जस्टिस कौल ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को बरकरार रखने वाली सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों के बेंच के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने सर्वसम्मत फैसला किया था। हर बड़ा फैसला बहस को जन्म देता है। ऐसे लोग भी होंगे जो फैसले पर अलग राय रखेंगे।
जस्टिस कौल कहते हैं कि इसका मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता, क्योंकि फैसला किसी भी स्थिति पर एक राय होता है। हमें इसके बारे में अति संवेदनशील नहीं होना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम बहुल जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडितों के विस्थापन को लेकर चुप्पी पर अफसोस जताया।
4.50 लाख से अधिक लोग अपने ही देश से विस्थापित हो गए
कौल कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में पहले सुरक्षा संबंधी चिंता कोई समस्या नहीं थी, लेकिन फिर पतन उस स्तर पर पहुंच गया जहां एक समुदाय के साढ़े 4 लाख से अधिक लोग अपने ही देश से विस्थापित हो गए। मुझे लगा कि इसके बारे में बहुत कम कहा गया है।
उन्होंने कहा कि शायद वे इतने बड़े मतदाता नहीं थे कि राजनीति का ध्यान अपनी ओर खींच पाते। स्थिति इस हद तक बिगड़ गई कि सेना बुलानी पड़ी, क्योंकि देश की क्षेत्रीय अखंडता खतरे में पड़ रही थी। जम्मू-कश्मीर के लोगों की एक पूरी पीढ़ी है जिसने बेहतर समय नहीं देखा।
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त करने का फैसला सही, रिटायर्ड जस्टिस कौल बोले? कश्मीरी पंडितों पर हुई बात कम।
Related Posts
Rajasthan Hotel Viral Video: राजस्थान के होटल में नेपाली वेटर से महिला का दिल हो गया खुश, फिर ये वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली: Rajasthan Hotel Viral Video इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
Nidhi Tiwari Death: MP में फांसी के फंदे पर लटकी मिली 30 साल की ‘मिस प्रिटी इंडिया’, फेसबुक पर इन फोटो के साथ की थी ये आखिरी पोस्ट
सिंगरौली। वाराणसी की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी कॉन्टेस्ट…
आगरा में इंस्टा पर बच्चे देख रहे थे इस महिला की रील, इसमें ऐसा क्या था कि उनकी मां ने सीधे FIR ही करा दी, आप भी देखें?
खबर इंडिया की। आगरा के ताजगंज इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल…
Kangana Sharma Struggle Story: भद्दी ड्रेस पहनकर ग्लैमरस एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने खुद उड़वाया अपना मजाक, संभालते दिखी फिर..!
एंटरटेनमेंट डेस्क। Kangana Sharma Struggle Story: एक्ट्रेस कंगना शर्मा अपने…
एक्ट्रेस ने फिर लगाया हॉटनेस का तड़का, सोफिया अंसारी ने शेयर किया ऐसा वीडियो, फैंस बोले- हमें सिर्फ ये चाहिए
खबर इंडिया की।सोशल मीडिया पर इन दिनों शॉर्ट वीडियो और रील्स का क्रेज तेजी से बढ़…
Guwahati Student Death: गैंगरेप के बाद मारा… पिता ने बेटी की मौत के बाद मुस्लिम बॉयफ्रेंड पर लगाया आरोप, आशिक संग OYO में रूकी थी
गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में 22 साल की गौहाटी यूनिवर्सिटी की छात्रा निमिषा…
DGP साहब की गंदी हरकत, ऑफिस में कई महिलाओं संग मनाई रंगरलिया, कई वीडियोज हुए वायरल, आप भी देखें
खबर इंडिया की। कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP – सिविल राइट्स…
Guwahati University Student Death: रैपिडो वाले मुस्लिम आशिक से प्यार, रात में OYO रूम गई सुबह मिली 22 साल की निमिषा की लाश
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय सोशियोलॉजी छात्रा…
गन्ने के खेत में गांव के बच्चों का MMS हुआ वायरल, गंदी रील पर भड़के ग्रामीण
खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ग्रामीण…
बेटे ने ही पत्नी से कराई थी करोड़पति पिता की हत्या, मर्डर के बाद मियां-बीवी रातभर करते रहे पार्टी…
खबर इंडिया की।कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच में आरोपियों से पूछताछ के…














