क्रिकेट

इंडियन टीम ने सात विकेट से जीता सबसे छोटा टेस्ट मैच मुकाबला; सीरीज में हुई 1-1 से बराबरी।

खबर टीम इंडिया की।
भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमें 4 पारियां मिलाकर भी 107 ओवर ही बैटिंग कर सकीं। ये 147 साल के टेस्ट इतिहास का सबसे छोटा मुकाबला रहा, जिसमें नतीजा निकला। रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका में टेस्ट जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने।
केप टाउन में गुरुवार को साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, लेकिन टीम 55 रन पर ही ऑलआउट हो गई। भारत भी अपनी पहली पारी में 153 रन ही बना सका, हालांकि टीम को 98 रन की बढ़त मिली।
साउथ अफ्रीका अपनी दूसरी पारी में 176 रन ही बना सका। टीम 78 रन से आगे रही, इसलिए भारत को 79 रन का टारगेट मिला। टीम इंडिया ने इसे दूसरे सेशन के 12 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ओवर के हिसाब से सबसे छोटा टेस्ट
ओवर फेंके जाने के हिसाब से ये इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट मैच रहा, जिसमें नतीजा निकला। केप टाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 60.1 (36.5 और 23.2) ओवर बैटिंग की। जबकि भारत ने 46.5 (34.5 और 12) ओवर बैटिंग की। यानी मैच 107 ओवर में ही खत्म हो गया।
इससे पहले सबसे छोटे टेस्ट का रिकॉर्ड 1932 में बना था। तब मेलबर्न में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट महज 109.2 ओवर चला था। इस मुकाबले में 656 गेंदें फेंकी गई थीं, इसे ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 72 रन से जीता था। जबकि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में 642 गेंदें ही फेंकी गईं।

5 दिन भी नहीं चले 2 टेस्ट
साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 2 टेस्ट की सीरीज में 5 दिन का भी खेल नहीं हुआ। पहला टेस्ट 3 दिन तक चला, इसे साउथ अफ्रीका ने पारी और 32 रन से जीता। जबकि दूसरा टेस्ट एक दिन और दूसरे सेशन में ही खत्म हो गया, इसे भारत ने 7 विकेट से जीता। यानी दोनों मुकाबले मिलाकर भी 5 दिन का खेल पूरा नहीं हो सका।
पहले टेस्ट में 210.3 ओवर और दूसरे में 108 ओवर फेंके गए। यानी 2 टेस्ट मैच 318.3 ओवर में खत्म हो गए। टेस्ट के एक दिन में 90 ओवर फेंके जाते हैं, अगर इस हिसाब से देखें तो टेस्ट सीरीज में साढ़े 3 दिन के ओवर ही फेंके जा सके, क्योंकि 4 दिन में भी कुल 360 ओवर की बॉलिंग होती है।

केप टाउन में भारत ने पहली बार टेस्ट जीता
केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में भारत ने पहली बार कोई टेस्ट जीता। टीम ने यहां 7 टेस्ट खेले, भारत को 4 में हार मिली, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ भी रहे। भारत ने यहां पहला टेस्ट 1993 में खेला था। रोहित शर्मा केप टाउन टेस्ट जीतने वाले पहले एशियन कप्तान बने। केप टाउन में उनसे पहले अब तक कोई भी एशियन टीम टेस्ट नहीं जीत सकी थी।

भारत ने साउथ अफ्रीका में 14 साल बाद सीरीज ड्रॉ कराई
दूसरा टेस्ट जीतने के साथ ही 2 टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट पारी और 32 रन से जीता था। रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने। इससे पहले 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने भी 3 टेस्ट की सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराई थी।
इसके साथ ही रोहित साउथ अफ्रीका में कोई टेस्ट जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने। उनसे पहले एमएस धोनी, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ही यहां भारत को टेस्ट जिता सके थे। धोनी और द्रविड़ ने 1-1 टेस्ट जिताया, जबकि कोहली की कप्तानी में भारत ने 2 टेस्ट जीते हैं।

Related Posts

RCB के इस ऑलराउंडर ने रचाई शादी, वाइफ से नहीं हटेंगी नजरें, बेहद खूबसूरत है इनकी पत्नी

खबर इंडिया की।आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले इंग्लैंड…

अब भारत को कभी नहीं मिलेगी एशिया कप की ट्रॉफी.? PCB चीफ से लेने से किया था इंकार, जानिए नियम

खबर इंडिया की। भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर अपना 9वां एशिया कप खिताब…

1 of 48

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *