न्यूज़भारतहेडलाइंस

पैट कमिंस ने दिया बयान, बोले स्टीव स्मिथ को इतना खुश कभी नहीं देखा; वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार ओपनिंग करेंगे स्मिथ।

खबर टीम इंडिया की।ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उन्होंने स्टीवन स्मिथ को इतना खुश पहले कभी नहीं देखा। वहीं स्मिथ ने कहा कि उन्हें बैटिंग के लिए इंतजार करना पसंद नहीं। इसीलिए उन्होंने ओपनिंग करने के लिए टीम मैनेजमेंट से कहा। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 जनवरी से शुरू हो रहे टेस्ट में वह पहली बार ओपनिंग करने उतरेंगे।

स्मिथ के साथ उस्मान ख्वाजा ओपन करेंगे। वहीं नंबर-4 की पोजिशन पर कैमरन ग्रीन खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने 2 दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी थी। अब वेस्टइंडीज ने भी पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है।

कमिंस बोले- स्मिथ को इतना उत्साहित कभी नहीं देखा
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘मैंने स्मिथ को किसी टेस्ट के लिए इतना उत्साहित पहले कभी नहीं देखा। वह नेट्स में कुछ ज्यादा ही खुश नजर आ रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि नई गेंद से रन बनाने में आसानी होगी। इतने बड़े लेवल का खिलाड़ी अगर किसी पोजिशन पर बैटिंग करना चाहें तो आप उनका सम्मान करते हैं। हमने भी स्मिथ के साथ वही किया।स्मिथ को बैटिंग का इंतजार करना पसंद नहीं
स्मिथ ने कहा वॉर्नर के रिटायरमेंट के बाद तय था की ग्रीन (कैमरन) ही प्लेइंग-11 में शामिल होंगे। लेकिन उन्हें ओपनिंग का एक्सपीरियंस नहीं है। मार्नस (लाबुशेन) भी नंबर-3 पर बैटिंग करते हैं और मुझे ऐसे में बैटिंग के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता था। मुझे ये पसंद नहीं।

ग्रीन नंबर-4 के बैटर हैं और वह मेरी जगह संभाल सकते हैं। लेकिन वॉर्नर के जाने से मुझे ओपनिंग करने का मौका मिलेगा और मैं वहां ज्यादा अच्छे से फिट हो सकता हूं। इस कंडीशन में देश के टॉप-6 बैटर्स टीम का हिस्सा बन सकेंगे। मैंने लम्बे समय तक नंबर-3 पर भी बैटिंग की है, इसलिए जानता हूं कि नई गेंद को कैसे खेलना है।’

स्मिथ ने इंग्लैंड में बना लिया था ओपनिंग का मन
टेस्ट में पहली बार ओपनिंग करने के फैसले पर स्मिथ ने कहा, ‘मैंने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐशेज सीरीज में भी ओपनिंग करने का सोचा था। तब मुझे ज्यादातर मैचों में नई गेंद ही खेलने को मिली। फिर वॉर्नर ने रिटायरमेंट का फैसला कर लिया, तब मैंने मैनेजमेंट से कहा कि मुझे ओपनिंग करनी है। मैनेजमेंट ने मुझे सीरियसली नहीं लिया।

नई गेंद से रन बनाने में आसानी होती है। मिडिल ऑर्डर में आते-आते बॉल सॉफ्ट हो जाती है, तब मुझे रन बनाने में दिक्कत होती है। अब क्रीज पर आते ही नई गेंद का सामना करूंगा तो तेजी से रन भी बना सकूंगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *