न्यूज़भारतमनोरंजन

सानिया मिर्जा से तलाक के बाद इस पाक एक्ट्रेस को शोएब मलिक ने बनाया दुल्हन, जानें कौ हैं सना जावेद

खबर टीम इंडिया की। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक संग सानिया मिर्जा का रिश्ता आखिरकार टूट गया है. सानिया संग तलाक की अटकलों के बीच शोएब मलिक ने पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस सना जावेद संग तीसरी शादी कर ली है. शोएब ने नई दुल्हन सना संग अपने तीसरे निकाह की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. शोएब मलिक की वेडिंग फोटोज आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

कौन हैं शोएब मलिक की नई दुल्हनिया?
शोएब मलिक की पत्नी सना जावेद पाकिस्तान की बड़ी एक्ट्रेस में शुमार हैं. सना 30 साल की हैं. शोएब मलिक के साथ सना ने भी दूसरी शादी की है. उनकी पहली शादी साल 2020 सिंगर Umair Jaswal से हुई थी. प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो सना मेरा पहला प्यार, मीनू की ससुराल, चिंगारी जैसे शोज में काम कर चुकी हैं. बता दें कि असल जिंदगी में सना कई विवादों से घिर चुकी हैं. उनकी खुद की इंडस्ट्री के लोग ही उन्हें पसंद नहीं करते हैं. दरअसल, एक बार शोएब मलिक की दुल्हन सना जावेद ने एक फेमस पाकिस्तानी मॉडल मनाल सलीम को ‘दो टके की मॉडल’ कह डाला था. मॉडल के लिए सना जावेद का ये भद्दा कमेंट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया था. पाकिस्तानी सिनेमा के कई लोगों ने सना जावेद को खरी-खोटी सुनाई थी.

सानिया मिर्जा से तलाक के बाद इस पाक एक्ट्रेस को शोएब मलिक ने बनाया दुल्हन
शोएब और सना ने बेहद सिंपल ढंग से शादी की है. सना जावेद संग शोएब मलिक की शादी इंटीमेट सेरेमनी में हुई है. इस शादी में दोनों एक परिवार मौजूद थे. शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए शोएब मलिक ने कैप्शन में लिखा- Alhamdullilah (अल्लाह का शुक्र है) इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाई. बता दें कि शोएब मलिक ने साल 2010 में सानिया मिर्जा संग शादी रचाई थी. दोनों की लव मैरिज हुई थी.

Related Posts

1 of 789

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *