न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के दो मंदिरों की पूजा, रामेश्वरम में डुबकी लगाकर रामायण पाठ में लिया हिस्सा लिया

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु दौरे पर रहे। यहां उन्होंने दो मंदिरों में पूजा की। पीएम पहले तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर गए। उसके बाद अंदल नाम के हाथी को गुड़ खिलाया और आशीर्वाद लिया। दोपहर में उन्होंने रामेश्वरम में रोड शो किया। इसके बाद पीएम ने रामेश्वरम के अग्नि तीर्थम पर डुबकी लगाई फिर भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की। यहां उन्होंने रामायण पाठ और भजन संध्या में हिस्सा लिया।

भगवान राम के जीवन से जुड़े हैं मंदिर
श्री रंगनाथस्वामी और रामेश्वरम मंदिर भगवान राम के जीवन से जुड़े हैं। 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री उन मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं, जिनका रामायण में जिक्र है। पीएम मोदी ने भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की। पीएम मोदी ने श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पीएम ने रामनाथस्वामी मंदिर में भोग चढ़ाया। इस दौरान उसे हाथों से स्पर्श किया। पीएम ने रामनाथस्वामी मंदिर में आयोजित रामायण पाठ में हिस्सा लिया। तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में PM मोदी ने हाथी को माउथ ऑर्गन दिया जिसे हाथी ने अपनी सूंड से पकड़ा और बजाना शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में जाने वाले पहले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

क्यों खास है रंगनाथस्वामी मंदिर
त्रिची के श्रीरंगम में बना श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, देश के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। माना जाता है कि रंगनाथस्वामी मंदिर का निर्माण विजयनगर काल (1336-1565) के दौरान किया गया था। इस मंदिर का उल्लेख पुराणों समेत कई प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। यह अपनी स्थापत्य कला और गोपुरम के लिए मशहूर है। यहां पूजे जाने वाले मुख्य देवता श्री रंगनाथ स्वामी हैं, जो भगवान विष्णु का लेटा हुआ रूप हैं। तमिल कवि कंबन ने यहां पहली बार कम्ब रामायणम को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया था।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *