न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने धनुषकोडि में किए कोदंडारामास्वामी मंदिर में दर्शन किए, जानें इस मंदिर की खासियत

उमाकांत त्रिपाठी। पीएम मोदी ने राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन का अनुष्ठान रखा है, जिसके तहत वे दक्षिण में उन मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं, जिनका जिक्र रामायण में है। इसी कड़ी में 21 जनवरी को पीएम कोदंडारामस्वामी मंदिर पहुंचे। । यह मंदिर श्री कोदंडाराम स्वामी को समर्पित है। कोदंडारामा नाम का अर्थ धनुषधारी राम है।

यहां हुआ था राम सेतु का निर्माण
इससे पहले सुबह 10:15 बजे PM धनुषकोडि के पास अरिचल मुनाई पहुंचे। माना जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था। धनुषकोडि को लेकर कहा जाता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार श्री राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कुछ किवदंतियां यह भी कहती हैं कि यही वह जगह है जहां श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था। हाल ही में पीएम मोदी ने कहा था कि मैं भावना को शब्दों में बांध नहीं पा रहा हूं। कई पीढ़ियों का सपना साकार हो रहा है। मैं जीवन में पहली बार इस तरह के मनोभावों से गुजर रहा हूं। मैं एक अलग ही भाव-भक्ति की अनुभूति कर रहा हूं।’

अयोध्या में 3 घंटे रुकेंगे पीएम
पीएम मोदी यहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इसके बाद 22 जनवरी की सुबह 10.30 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। सुबह 11 बजे राम मंदिर पहुंच जाएंगे। यहां वे 3 घंटे रुकेंगे।PM मोदी ने 12 जनवरी को ऑडियो मैसेज जारी किया था। यह संदेश 10.50 मिनट का था। PM ने अपनी बात को सियावर रामचंद्र की जय से शुरू किया था और खत्म जय सियाराम…जय सियाराम…जय सियाराम..से किया था। इस ऑडियो मैसेज में PM ने कहा था कि वे 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं। इस अनुष्ठान के तहत उन्होंने दक्षिण भारत में भगवान राम से जुड़े कई मंदिरों के दर्शन किए।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *