Uncategorized

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आज छठवां दिन, कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम का बयान- मोदी ना होते तो नहीं बन पाता राम मंदिर

उमाकांत त्रिपाठी। अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का रविवार 21 जनवरी को छठा दिन है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं। अब 23 जनवरी तक सिर्फ प्राण प्रतिष्ठा में बुलाए गए मेहमानों को ही पास दिखाकर एंट्री मिलेगी। वहीं, आज शाम को रामलला की पुरानी प्रतिमा (रामलला विराजमान, जिनकी पूजा हो रही है) को राम मंदिर ले जाया जाएगा। रामलला के साथ उनके तीनों भाई, हनुमान और शालिग्राम भी रहेंगे।

सुबह 10 बजे बजेगी मंगल ध्वनि
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुबह 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ बजाई जाएगी। विभिन्न राज्यों से आए कलाकार 50 से ज्यादा वाद्ययंत्र बजाएंगे। यह कार्यक्रम 2 घंटे चलेगा। एक्ट्रेस कंगना रणोट, संगीतकार अनु मलिक अयोध्या पहुंचे, कल 7 हजार से ज्यादा हस्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जमावड़ा रहेगा। राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर रविवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा- परिवर्तन यहां देखा जा सकता है और इसका श्रेय सीएम योगी आदित्यनाथ को जाता है। अयोध्या बदल गई है। कल सभी लोग अपने घरों में दीए जलाएं और राम का नाम जपें।

अभी अयोध्या में क्या हो रहा?
अयोध्या के कारसेवक पुरम को फूलों और रंगीन लाइटों से सजा दिया गया है। यहां पर पतंजलि योगपीठ के स्वामी रामदेव ठहरे हैं। साथ ही देश भर से आए कारसेवक और संघ के पदाधिकारी मौजूद हैं। यहां उत्सव का माहौल है। परिसर के अंदर लोगों के निशुल्क भंडारे की व्यवस्था की गई है। देश भर आ रहे उपहारों को यहीं रखा गया है। आज रात बाकी बचे उपहारों को राम जन्मभूमि स्थान पहुंचाया जा रहा है।

Related Posts

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

अरबाज से तलाक, अर्जुन से ब्रेकअप के बाद अब 19 साल छोटे हीरा व्यापारी के प्यार में डूबी 52 साल की मलाइका

खबर इंडिया की।बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *