न्यूज़भारतहेडलाइंस

जयपुर में PM मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का रोड शो शुरू,

उमाकांत त्रिपाठी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत आज गुरुवार को जयपुर पहुंच गए हैं. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम भजनलाल शर्मा और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनका स्वागत किया. मैक्रों इस साल गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) परेड के चीफ गेस्ट हैं. भारत-फ्रांस के बीच रिश्तों को और मजबूत करने को लेकर मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे. राजस्थान की राजधानी जयपुर में उनका रोड शो शुरू हो गया है। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति ने जयपुर की अलग-अलग जगहों का दौरा किया।

पीएम ने किया स्वागत
राष्ट्रपति मैक्रों जयपुर के जंतर मंतर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पीएम मोदी के साथ एनएसए अजित डोभाल भी मौजूद थे। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का आमेर किले पर स्कूली छात्रों ने भी स्वागत किया। इस दौरान मैक्रों ने इन छात्रों से बातचीत भी की। उनके साथ इस मौके पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी मौजूद रहीं। आज दिन का समापन रामबाग पैलेस में होगा जहां पीएम मोदी मैक्रों के लिए एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड के लिए रात 8 बजकर 50 मिनट पर वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

समारोह में शामिल होने वाले छठे फ्रांसीसी नेता
दिल्ली में मैक्रों कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. फ्रांसीसी सेना की एक टुकड़ी इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रही है. फ्रांस की वायु सेना के दो राफेल लड़ाकू विमान और एक एयरबस ए330 मल्टी-रोल टैंकर परिवहन विमान भी समारोह में शामिल होंगे. मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने वाले छठे फ्रांसीसी नेता (पांचवे राष्ट्रपति) हैं, उनसे पहले 2016 में तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, 2008 में निकोलस सरकोजी, 1998 में जैक्स शिराक, 1980 में वालेरी गिस्कार्ड डी’एस्टैंग और 1976 में प्रधान मंत्री जैक्स शिराक भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बन चुके हैं.

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *