न्यूज़भारतहेडलाइंस

28 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह का तेलंगाना दौरा, लोकसभा चुनाव को लेकर लेंगे 3 अहम बैठक

उमाकांत त्रिपाठी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना का दौरा रद्द कर दिया है। राज्य भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने एक बयान में कहा, कुछ जरूरी काम के कारण शाह का दौरा स्थगित कर दिया गया है।
लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना में भाजपा की तैयारी रविवार को शुरू होनी थी। अमित शाह हैदराबाद, करीमनगर और महबूबनगर में तीन प्रमुख बैठकों में हिस्सा लेने वाले थे।

अमित शाह ने 28 दिसंबर, 2023 को राज्य का दौरा किया था। उन्होंने पार्टी के लिए 2024 के लोकसभा चुनावों में तेलंगाना में कम से कम 10 सीटें जीतने और 35 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का लक्ष्य रखा था।
भाजपा ने 2019 के चुनावों में तेलंगाना की कुल 17 लोकसभा सीटों में से सिकंदराबाद, करीमनगर, निजामाबाद और आदिलाबाद निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी।

तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर 2023 चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 64 सीटें जीती थीं जबकि भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 39 सीटें मिली थी। भाजपा को 8, AIMIM को 7 और एक सीट CPI के खाते में गई थी।
राज्य में 70.66% वोटिंग हुई थी। यह 2018 के मुकाबले 2.76% कम थी। कांग्रेस को इस बार 39.39%, BRS को 37.37%, BJP को 13.87% और AIMIM को 2.21% वोट मिले। अन्य दलों ने करीब 7% वोट हासिल किए।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *