न्यूज़भारतहेडलाइंस

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, हर राज्य में नियुक्त किए प्रभारी; ये तय किया लक्ष्य

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 23 राज्यों के चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी बैजयंत पांडा को दी गई है। बिहार का जिम्मा विनोद तावड़े के पास ही रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश में चुनाव का जिम्मा महेंद्र सिंह संभालेंगे।
बीजेपी ने उत्तराखंड की कमान दुष्यंत कुमार गौतम को दी हैं। केरल के लिए प्रकाश जावड़ेकर को लोकसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राधा मोहन दास अग्रवाल कर्नाटक के प्रभारी होंगे, सुधाकर रेड्डी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
पंजाब में विजय भाई रुपाणी, ओडिशा में विजयपाल
पंजाब में विजय भाई रुपाणी को प्रभारी नियुक्त किया गया है और नरेंद्र सिंह सह प्रभारी होंगे। तमिलनाडु में अरविंद मेनन प्रभारी बनाए गए हैं और सुधाकर रेड्डी सह प्रभारी नियुक्त किए गए। वहीं ओडिशा के लिए विजयपाल सिंह तोमर का नाम तय किया गया।

बीजेपी ने लांन्च की चुनावी थीम
भाजपा ने 25 जनवरी को लोकसभा चुनाव 2024 का कैंपेन लॉन्च कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कैंपेन का शुभारंभ किया।

इस दौरान भाजपा का खास चुनावी थीम सॉन्ग भी जारी किया गया। ‘सपने नहीं हकीकत को बुनते हैं-तभी तो सब मोदी को चुनते है’। पार्टी का कहना है कि ये स्लोगन असल में जनता के बीच से ही आया है। भाजपा ने कहा कि जनता की भावना को समझते हुए इस स्लोगन को पार्टी ने अपनाया है। पार्टी ने कहा है कि नया स्लोगन पार्टी की मोदी की गारंटी अभियान का पूरक है।
इसके साथ ही PM मोदी ने जनता से 2024 चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगा है। उन्होंने कहा कि नमो ऐप और https://www.narendramodi.in/ पर मेनिफेस्टो को लेकर सलाह दे सकते हैं।

PM मोदी ने UP के बुलंदशहर से शुरू किया कैंपेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UP के बुलंदशहर से चुनावी कैंपेन शुरू किया। 2014 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर में भी उन्होंने बुलंदशहर से ही चुनावी बिगुल फूंका था। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम की यह पहली रैली है। चुनावी कैंपेन के लिए PM मोदी ने राम मंदिर आंदोलन में नायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कर्मभूमि को चुना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जगह को चुनने के पीछे भाजपा का मकसद राम मंदिर से अपने पक्ष में बने माहौल को बनाए रखना है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *