न्यूज़भारतहेडलाइंस

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- मैं उन्हें नमन करता हूं

उमाकांत त्रिपाठी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 76वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत सभी बड़े नेताओं ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूज्य बापू को उनकी 76वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देता हूं। मैं देश के लिए बलिदान देने वाले सभी वीरों को नमन करता हूं। उनका बलिदान हमें जनसेवा करने और देश के लिए हमारे सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देता है।

अमित शाह ने कहा- गांधी जी के संदेश आज भी प्रासंगिक
सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देशवासियों के दिलों में स्वदेशी की भावना जगाने वाले महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन। गांधी जी के शांति और सद्भाव के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं और उनके विचार देशवासियों को राष्ट्र के लिए त्याग व समर्पण की प्रेरणा देते रहेंगे।

जेपी नड्‌डा बोले- बापू के आदर्श हमें प्रेरणा देते रहेंगे
सत्य व अहिंसा के पुजारी, स्वदेशी और स्वावलंबन से भारत की स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करता हूं। बापू के दिखाए मार्ग हर युग में प्रासंगिक हैं। उनके आदर्श व विचार सदैव हमें प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

हेमंत सरमा बोले- महात्मा गांधी के आदर्श भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाबू को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पर लिखा कि बापू ने अपना जीवन निस्वार्थ भाव से राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। महात्मा गांधी के जीवन की कहानी साहस और धार्मिकता से भरी थी। जब मैं उनके विचारों को याद करता हूं, मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो मां भारती की सेवा में शहीद हुए हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *