न्यूज़भारतहेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश को दी करोड़ों की सौगात, अब ज्यादा बेहतर होंगे राज्य की सड़कों के हालात

उमाकांत त्रिपाठी। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वे आज एमपी को 10405 करोड़ के सौगात देंगे। नितिन गडकरी ने जबलपुर में 2327 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलाउमाकांत त्रिपान्यास किया। इसके बाद भोपाल पहुंचकर 8 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सहित कई बीजेपी के नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

नितिन गडकरी ने कार्यक्रम में दिलाई शपथ
नितिन गडकरी ने कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई। शपथ- हम शपथ लेते है, कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समरुद्ध विरासत पर हम गर्व करते हैं। भारत की एकता को सुदुर्ण करेंगे, और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे। भारत माता की जय…..जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, कि मेरे पास जो जिम्मेदारी है, वो रोड निर्माण की है। रोड निर्माण से मध्यप्रदेश में पर्यटन बढ़ेगा। यह दुनिया का पूरे आकर्षण का केन्द्र है। अच्छे रोड से पर्यटन की संख्या बढ़ेगी। आज एमपी में सिंचाई भी बढ़ रही है। जब तक गांव और शहर का विकास नहीं होगा, तब तक विकसित भारत संकल्प का सपना पूरा नहीं होगा।

आगे परिवहन मंत्री ने कहा, जबलपुर के रिंगरोड के बाजू में पानी का स्टोर बनाकर देंगे, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। गांव का पानी गांव में शहर का पानी शहर में रहेगा। किसान अब अन्नदाता नहीं रहे, अब किसान ऊर्जा दाता बनेंगे। बायोमास से बायो LNG और CNG बनाएंगे। हवाई ईंधन को किसान तैयार करेगा। 5 साल के अंदर सभी बसे इलेक्ट्रिक हो जाएगी।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *