न्यूज़भारतहेडलाइंस

ज्ञानव्यापी में व्यास तहखाने में दर्शन करने पहुंचे लोग, कोर्ट के फैसले के 8 घंटे बाद शुरु हुई पूजा

उमाकांत त्रिपाठी।
ज्ञानवापी के दक्षिण में व्यासजी के तहखाने में मूर्तियों का दर्शन करने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। बैरिकेडिंग के बाहर से ही भक्त झांककर दर्शन कर रहे हैं। आम लोगों को तहखाने के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।
इससे पहले ​​​​​​तहखाने में 31 साल बाद 11 बजे मूर्तियां रख कर पूजा-अर्चना की गई। दीप जलाकर गणेश-लक्ष्मी की आरती उतारी गई। तहखाने की दीवार पर बने त्रिशूल समेत अन्य धार्मिक चिह्नों को भी पूजा गया।

वाराणसी कोर्ट ने सुनाया फैसला
वाराणसी कोर्ट के आदेश का पालन करने में प्रशासन को सिर्फ 8 घंटे लगे। आदेश के बाद काशी विश्वनाथ धाम परिसर में पुलिस-प्रशासन की हलचल तेज हो गई। जिलाधिकारी एस राजलिंगम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।बता दें कि ज्ञानवापी के इस तहखाने में व्यास परिवार 1993 तक पूजा करता रहा है। वहीं, गुरुवार सुबह वादी पक्ष मंदिर पहुंचा। व्यास का परिवार भी पूजा के लिए पहुंचेगें।बता दें कि ज्ञानवापी के इस तहखाने में व्यास परिवार 1993 तक पूजा करता रहा है। वहीं, गुरुवार सुबह वादी पक्ष मंदिर पहुंचा। व्यास का परिवार भी पूजा के लिए पहुंचेगा।

वहीं ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा-पाठ की अनुमति देने के विरोध में मुसलमान कल (जुमा के दिन) अपना कारोबार बंद रखेंगे। साथ ही जुमा की नमाज से असर की नमाज तक दुआ करेंगे।
अंजुमन इंतिजामिया मसाजिद के महासचिव और जामे मस्जिद ज्ञानवापी के इमाम मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने इस बारे में पत्र जारी किया है।

देर रात तक हुई पूजा
इसे सबसे बड़ी कानूनी लड़ाई बताया जा रहा है। ऐसा कहा गया कि अगर मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट जाता है और किन्हीं परिस्थितियों में कोर्ट से स्टे की मांग करता है तो जिला कोर्ट के पूजा कराने के ऑर्डर को बाद में कायम रखना पड़ सकता है।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *