न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने दी ओडिशा को 68 हजार करोड़ की सौगात, बोले- मैं आपका बेटा हूं, पैसों की कमी नहीं होने दूंगा

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के संबलपुर में 68 हजार करोड़ रुपए की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने जनता से कहा कि आपका ये बेटा दिल्ली में बैठा है, इसलिए राज्य के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। PM मोदी ने इस दौरान लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये सम्मान इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन खपाने वालों को राष्ट्र कभी भूलता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि आडवाणी जी का मार्गदर्शन मुझे निरंतर मिलता रहा।

साप्ताहिक एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
ओडिशा के PM ने पुरी-सोनेपुर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। साथ ही झारसुगुड़ा प्रधान डाकघर हेरिटेज बिल्डिंग को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रोग्राम में CM नवीन पटनायक, राज्यपाल रघुबर दास और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के संबलपुर में जनसभा को संबोधित किया।

PM की भाषण की प्रमुख बातें
देश का नया बजट दो दिन पहले आया है। यह बजट उस नीति को और मजबूत करता है, जिस पर चलकर पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस बजट का मकसद गरीबों को सशक्त बनाना है। चाहे हमारे युवा हों, महिलाएं हों, किसान हों, मछुआरे हों। यह बजट सबके विकास की गारंटी देता है।
साल 2014 से पहले कांग्रेस के नेता जब ओडिशा आते थे तो वे कालाहांडी जाते थे और आदिवासी बस्ती में जाकर तस्वीरें खिंचवाते थे। टीवी-अखबारों में ये तस्वीरें छपती थीं और पूरी दुनिया में ओडिशा की गरीबी छाई रहती थी। ओडिशा को कुछ राजनीतिक दलों ने विकास से वंचित रखने का पाप किया है।
ओडिशा आज पेट्रोलियम और पेट्रो केमिकल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। पिछले 10 साल में पहले की तुलना में रेलवे के विकास के लिए ओडिशा को 12 गुना ज्यादा बजट दिया गया है। राज्य को सस्ती बिजली मिले, इसके लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है।
बीते 10 साल में केंद्र सरकार ने जो नीतियां बनाई हैं, उनका ओडिशा को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है। खनन के क्षेत्र में जो नए सुधार किए हैं, ओडिशा उसका बहुत बड़ा लाभार्थी रहा है। खनन नीति में बदलाव के बाद ओडिशा की आय में 10 गुना बढ़ी है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *