न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी-अमित शाह और नड्डा से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पीएम से की 30 मिनट बातचीत

उमाकांत त्रिपाठी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब तीस मिनट तक बातचीत हुर्ह। इसके बाद नीतीश कुमार गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले। NDA सरकार बनने के बाद CM नीतीश की PM मोदी से ये पहली मुलाकात है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में G20 के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की डिनर पार्टी में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। माना जा रहा है कि PM मोदी से मुलाकात के दौरान 12 फरवरी को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट, कैबिनेट विस्तार, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति और सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई।

शाह नड्डा से भी मिले
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद CM नीतीश जेपी नड्डा से मिले। बताया गया था कि नीतीश बीजेपी के सीनियर लीडर लाल कृष्ण आडवाणी से भी मिलेंगे। हालांकि, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। सीएम नीतीश कुमार के कारकेड को पीएम के गुजरने का इंतजार करना पड़ा। इसके कारण उन्हें लगभग 10 मिनट तक ट्रैफिक में रुकना पड़ा। दरअसल, जिस दौरान नीतीश कुमार 7 लोक कल्याण मार्ग (पीएम हाउस) जा रहे थे। उसी दौरान पीएम का काफिला संसद से पीएम हाउस पहुंच रहा था। पीएम का रुट निर्धारित था। सीएम नीतीश कुमार को उनका काफिला गुजर जाने और क्लीयरैंस मिल जाने तक ट्रैफिक में ही रुकना पड़ा। इस दौरान स्पेशल ब्रांच के फोर्स उनकी गाड़ी को घेरे रहे।

पहले कब हुई थी मुलाकात
9 सितंबर 2023 को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत मंडपम में राष्ट्रपति की तरफ से आयोजित गाला डिनर में पहुंच गए। यह डिनर राष्ट्रपति ने जी- 20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों के सम्मान में दिया था। इस दौरान नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई थी। अब NDA की सरकार बनने के बाद यह मुलाकात हो रही है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने सोमवार 6 फरवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 770

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *