न्यूज़भारतहेडलाइंस

सीएम योगी ने कसा अखिलेश-शिवपाल पर तंज, बोले- आप पर चाचा आशीर्वाद नहीं बरसा रहे, तो औरों का क्या मिलेगा

उमाकांत त्रिपाठी। विधानसभा में बजट सत्र का बुधवार को 6वां दिन रहा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सदन में करीब 1 घंटा 5 मिनट तक बोले। इसके जवाब में सीएम योगी ने 1 घंटा 49 मिनट तक भाषण दिया। इस दौरान सीएम की बातों का केंद्र अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव रहे। उन्होंने सदन में 10 से 12 बार चच्चू या चाचू बोला। सीएम ने कहा कि PDA यानी परिवारवादी डेवलपमेंट अथारिटी। लेकिन इसमें चच्चू नहीं हैं। चाचू फिर से ठग गए। इसके साथ ही सीएम ने कवि दिनकर की किताब ‘रश्मिरथी’ की कुछ लाइनें पढ़ी। कहा, पांडवों ने तो सिर्फ पांच गांव मांगे थे और यहां तो सिर्फ तीन की ही मांग हो रही है। अयोध्या, काशी और मथुरा का जिक्र करते हुए कहा कि यह साधारण नहीं, असाधारण जगहें हैं। लेकिन इस पर भी कुछ लोग हठ किए हैं। दुर्योधन ने भी कहा था कि बिना युद्ध के सुई की नोक के बराबर भी भूमि नहीं मिलेगी और फिर महाभारत हुई।

क्या बोले सीएम योगी
योगी ने कहा, PDA में आप चाचा को भूल गए। चाचा (शिवपाल यादव) ही आप पर आशीर्वाद नहीं बरसा रहे हैं तो किसी और का आशीर्वाद कैसे मिल पाएगा। आपके पीडीए में और लोग हैं, लेकिन चच्चू नहीं हैं। ये तो न्याय नहीं है। एक बार महाभारत पढ़िए। परिवार के 3 सदस्यों के नाम थे। लेकिन चच्चू नहीं थे। बेचारे चच्चू देखते रह गए। एक बार फिर ठग गए। अगर प्रभुराम को मानते, तो चच्चू के साथ अन्याय नहीं करते। रामायण से सीखना चाहिए। चाचू तो प्रगतिशील समाजवाद भी देख चुके हैं। सीएम ने कहा कि ये देश रामराज्य की अवधारणा को ही स्वीकार करेगा। समाजवाद की नहीं। हमारा रामराज्य सर्वकालिक सार्वभौमिक है। हमारी जीरो टॉलरेंस नीति से लोगों मे चिड़चिड़ाहट हो गई।

सीएम योगी ने पूछा अखिलेश से सवाल
सीएम योगी ने कहा कि मुझे नोएडा और बिजनौर के बारे में बताया गया। कहा गया कि वहां पर मुख्यमंत्री नहीं जाते हैं। क्योंकि, वहां जाकर मुख्यमंत्री उतर जाता है। जब व्यक्ति शाश्वत नहीं है, तो कुर्सी कैसे शाश्वत हो सकती है। पिछली सरकारों ने अयोध्या नगरी को प्रतिबंधों के दायरे में लाया। इससे पहले, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सदन में यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को लेकर सरकार से सवाल पूछा। कहा कि सरकार जनता को गुमराह करने में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि ये सरकार न्यूज कंट्रोल करती है। अपराध कंट्रोल नहीं कर रही है। इसी का परिणाम है कि लॉ एंड ऑर्डर में… लॉ अलग चल रहा है। ऑर्डर अलग चल रहा है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *