न्यूज़भारतहेडलाइंस

सीएम योगी ने कैबिनेट के साथ किए रामलला के दर्शन, योगी ने गर्भगृह में बैठकर गाए राम भजन

उमाकांत त्रिपाठी। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में रविवार को योगी सरकार ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। मंत्रियों और विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रामलला के दर्शन किए। पूजा-अर्चना की। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित दिखे और भक्ति भाव में डूबे नजर आए। मुख्यमंत्री योगी अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ करीब 2 घंटे तक राम मंदिर में रहे। इनमें NDA के अलावा रालोद, बसपा और कांग्रेस विधायक भी शामिल रहे। कई मंत्रियों और विधायकों के परिवार वाले भी साथ रहे। इस दौरान जगह-जगह पर फूल बरसाकर मंत्री-विधायकों का स्वागत किया गया। राम जन्मभूमि के गेट नंबर-11 से 10 बसों में आए विधायकों और मंत्रियों को एंट्री दी गई।

माहना ने किया बड़ा खुलासा
इससे पहले सुबह 10 बसों से विधायक और मंत्री अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी रविवार सुबह पुणे में थे। वहां से वह सीधे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं, रविवार होने के चलते अयोध्या में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है। इस वजह से विधायकों का हनुमानगढ़ी में दर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा विधायक अयोध्या जाना चाहते थे, लेकिन उनकी पार्टी की गाइडलाइन के चलते नहीं जा पा रहे हैं। रामलला के दर्शन करने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे सभी सीएम योगी आदित्यनाथ कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ राम जन्मभूमि से रवाना हो गए।

भावुक हुए विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, “मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढ़ांचा खड़ा था, जो 6 दिसंबर को हमारे सामने टूटा था। मैं उस समय यहां पर आया था जब 1990 में यहां गोली चली थी। मैं उस समय यहां पर आया था जिस समय चबूतरे का निर्माण हुआ था… और आज सबसे सौभाग्य की बात है कि भगवान के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ”

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *