न्यूज़भारतहेडलाइंस

एक्ट्रेस और सिंगर मल्लिका राजपूत ने की आत्महत्या उन्होंने कंगना रनौत के साथ रिवॉल्वर रानी में किया था काम

उमाकांत त्रिपाठी।
सुल्तानपुर में एक्ट्रेस और सिंगर विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत का शव मिला है। शव उनके घर में पंखे से फंदे पर लटका था। वारदात के वक्त मां और पिता घर पर थे। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।
मां ने बताया कि रात को बेटी से थोड़ी बहस हुई थी। सुबह देखा, तो कमरे में उसका शव लटका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फोरेंसिक जांच के बाद कमरे की सील कर दिया है।

कंगना रनौत के साथ फिल्म में किया था काम

मल्लिका राजपूत सुल्तानपुर के सीताकुंड इलाके की रहने वाली थीं। वह मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, इधर काफी दिनों से वह सुल्तानपुर में ही थीं। मल्लिका सिंगर शान और कंगना रनौत के साथ काम कर चुकी थीं। कंगना के साथ फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ में उन्होंने स्क्रीन शेयर की। इसके अलावा, दो वेब सीरीज, 600 से ज्यादा गजलें भी गा चुकी थीं। जगजीत सिंह और अनूप जलोटा के साथ भी उन्होंने काम किया।

40 साल की मल्लिका माता-पिता के साथ रहती थीं। मां सुमित्रा सिंह ने बताया, ”सोमवार रात को मेरी बेटी से बहस हुई थी। हालांकि यह बहुत ज्यादा नहीं थी। इसके बाद हम सभी लोग कमरे में सोने चले गए। मल्लिका ने भी कमरा बंद कर लिया। मां ने बताया कि सुबह जब काफी देर तक नहीं उठी, तो मैं उसके कमरे में गई। कमरे का दरवाजा सटा हुआ था।

इस पर मैंने खिड़की से अंदर झांक कर देखा, तो मल्लिका का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखकर मैं घबरा गई और चीखती हुई बाहर आई। घर में मौजूद मल्लिका के पिता बब्बन सिंह भी भागते हुए आए। उन्होंने तुरंत शव को फंदे से उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी।”
मल्लिका की मौत से घर में कोहराम मचा है। स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा है। कोतवाली नगर प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला सुसाइड का ही लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मामला साफ हो पाएगा।

मल्लिका की मौत के बाद मां सुमित्रा सिंह बदहवास हैं। वह रो-रोकर कह रहीं हैं कि कोई ऐसी बात नहीं हुई थी। मुझसे ही थोड़ी बहस हुई थी। सोचा नहीं था कि ऐसा कदम उठा लेगी। जितनी बहस हुई थी, वह लगातार होती रहती थी। मां के मुताबिक, बेटी मुंबई में रहती थी। वह यू-ट्यूबर भी थी। 4-5 साल पहले मुंबई में ही प्रदीप शिंदे जनार्दन से शादी कर ली थी।हालांकि, शादी के बाद कुछ विवाद हो गया। इसके बाद वह ज्यादातर वक्त सुल्तानपुर में ही परिवार के साथ रहती थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मल्लिका की मैरिटल लाइफ में भी तनाव चल रहा था। जिससे वह परेशान रहती थी। फिलहाल, मल्लिका की मौत से हर कोई शॉक्ड है।

2016 में किया था भाजपा में जॉइन

मल्लिका राजपूत ने साल 2016 में भाजपा जॉइन की थी। उस वक्त उन्होंने कहा था कि उन्हें एक ईमानदार पार्टी की जरूरत थी, इसलिए भाजपा में आने का फैसला लिया। इतना ही नहीं, मल्लिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘शासक’ नाम से किताब भी लिखी थी।

मलि‍का के पि‍ता बब्‍बन सिंह स्वास्थ्य वि‍भाग से रि‍टायर हैं। परि‍वार में मलिका के 3 भाई और एक बहन हैं। पड़ोसियों ने बताया कि मल्लिका पॉलिटिक्स में भी करियर बनाना चाहती थी। इसलिए उसने बीजेपी जॉइन की थी। हालांकि, थोड़े दिन में ही पॉलिटिक्स उन्हें रास नहीं आई। फिर पार्टी से अलग हो गई और फिर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर नहीं आती थीं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मल्लिका ने एक्टर रवि किशन के साथ चुनाव प्रचार भी किया था।

 बनना चाहती थीं CS
मल्लिका शुरुआत में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती थी। CS की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली गई थीं। लेकिन एक्टिंग के शौक चलते वह दिल्ली से ही मुंबई चली गईं। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे सिंगिग और एक्टिंग में अपना करियर बनाना शुरू किया। एक वक्त में उनका करियर ठीक था। हालांकि, धीरे-धीरे फिर करियर का ग्राफ डाउन हो गया। इसके बाद मल्लिका सुल्तानपुर में ही परिवार के साथ शिफ्ट हो गई थीं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *