न्यूज़भारतहेडलाइंस

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ipl की तैयारी में जुटे सीनियर प्लेयर्स को दी वाॉर्निंग, बोले- सीनियर प्लेयर्स को खेलनी होगी रणजी ट्रॉफी वर्ना हम एक्शन लेंगे?

खबर टीम इंडिया की।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सीनियर प्लेयर्स को रणजी ट्रॉफी में शामिल नहीं होने के बाद वॉर्निंग दी है। बड़ौदा के क्रुणाल पंड्या और राजस्थान के दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों ने स्टेट टीम से मैच खेलने के बजाय IPL की तैयारी को प्राथमिकता दी है।
BCCI ने नेशनल सिलेक्टर्स से चर्चा के बाद सभी खिलाड़ियों को ईमेल किया। बोर्ड ने खिलाड़ियों को अपनी स्टेट टीम से रणजी ट्रॉफी में अगले राउंड का मैच खेलने के लिए कहा है।

BCCI ने  किया ईमेल 
क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, BCCI ने सोमवार को ईमेल के जरिए खिलाड़ियों को वॉर्निंग दी। बोर्ड ने कहा कि जो खिलाड़ी नेशनल स्क्वॉड और NCA में नहीं हैं, उन्हें स्टेट टीम के साथ मैच खेलना ही होगा। रणजी ट्रॉफी का अगला राउंड 16 फरवरी से शुरू होगा। सभी खिलाड़ियों को इस राउंड में स्टेट टीम के साथ शामिल होने की वॉर्निंग दी गई है। अगर खिलाड़ी फिट होने के बावजूद रणजी खेलने नहीं उतरे तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

क्रुणाल और चाहर नहीं खेल रहे रणजी मैच
बड़ौदा के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अभी से IPL की तैयारी करना शुरू कर दिया है। उन्हें अब अपनी घरेलू टीम से रणजी मैच खेलना ही होगा।
क्रुणाल ने घरेलू क्रिकेट में लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट खेला था, लेकिन वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट के लिए अवेलबल नहीं रहे। दूसरी ओर, चाहर ने पारिवारिक कारणों से दिसंबर-जनवरी में ब्रेक लिया था। वह अब फिट हैं, लेकिन फिर भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेल रहे।

इतना ही नहीं, सीनियर टीम से बाहर हुए श्रेयस अय्यर और मेंटल ब्रेक के बाद वापसी कर चुके ईशान किशन को भी अपने स्टेट की टीम से खेलना ही होगा। ईशान झारखंड और श्रेयस मुंबई से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

डीवाई पाटिल टूर्नामेंट से वापसी करेंगे ईशान
भास्कर के सूत्रों ने बताया कि ईशान ने अपनी फैमिली को टाइम देने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था, क्योंकि वह लंबे समय से टीम के साथ थे और अपने परिवार को बिल्कुल भी समय नहीं दे सके। ऐसे में ब्रेक के दौरान ईशान ने परिवार के साथ समय बिताया।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *